फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dabangg 4: बड़े पर्दे पर दमदार वापसी के लिए तैयार 'चुलबुल पांडे', 'दंबग 4' के लिए इस डायरेक्टर को दी बड़ी जिम्मेदारी!

Thu, 07 Jul 2022 04:37 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Dabangg 3 - फोटो : social media
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3', 'नो एंट्री 2' और 'बजरंगी भाईजान 2' की चर्चा भी जोरों पर है। इसी बीच उनकी एक और फिल्म से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। जी हां, सलमान खान को चुलबुल पांडे के रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान को दंबग 4 की कहानी काफी पसंद आई है और उन्होंने इसकी स्क्रिप्ट पर काम भी शुरू करवा दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
Dabangg 3 - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अभिनव कश्यप (दबंग), अरबाज खान (दबंग 2) और प्रभु देवा (दबंग 3) के बाद अब तिग्मांशु धूलिया दंबग 4 को डायरेक्ट करने जा रहे हैं। जी हां, तिग्मांशु फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ इसकी स्क्रिप्ट पर भी काम करेंगे।" रिपोर्ट्स में यह जानकारी भी सामने आई है कि सलमान खान ने ही तिग्मांशु को इस प्रोजेक्ट में लाने की पहल की थी। बता दें कि 2022 के दिसंबर में इस फिल्म की शूटिंग शूरू होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
dabangg
कौन है तिग्मांशु?
तिग्मांशु धूलिया की बात करें तो उन्हें साहेब बीवी और गैंगस्टर फ्रेंचाइजी, पान सिंह तोमर जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। पान सिंह तोमर के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह दबंग 4 में दर्शकों को क्या ऑफर करते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
dabangg
ऐसा रहा दंबग फ्रेंचाइजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दबंग और दबंग 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया था, लेकिन दबंग 3 टिकट खिड़की पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही थी।
फिल्म बजट बॉक्स ऑफिस केलक्शन
दबंग 42 करोड़ रुपये 219 करोड़ रुपये
दबंग 2 84 करोड़ रुपये 265 करोड़ रुपये
दबंग 3 90 करोड़ रुपये 218 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें