फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: अपनी सी लगेंगी पति-पत्नी के रिश्तों पर आधारित ये वेब सीरीज, प्यार-तकरार और रोमांस यहां मिलेगा सबकुछ

Thu, 28 Jul 2022 01:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'बारिश', 'बड़बोली भावना', 'चीजकेक' - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा के शौकीनों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म एक शानदार माध्यम बनकर उभरा है। यहां हर तरह के कंटेंट की भरमार है। दर्शकों को यहां एक्शन की डोज मिलेगी तो कॉमेडी का भी भरपूर मजा है। रोमांटिक फिल्मों की भी भरमार है और सामाजिक संदेश देती फिल्में और वेब सीरीज भी यहां देखने को मिलेंगी। इसके साथ-साथ फैमिली ड्रामा सीरीज की भी यहां कमी नहीं है। अगर आप खासौतर से पति-पत्नी के रिलेशनशिप पर आधारित कंटेंट की तलाश में हैं तो ओटीटी पर आपकी तलाश पूरी होगी, इस बात की पूरी गारंटी है। इन सीरीज में दिखाई गई कहांनियों से आप खुद को कनेक्ट कर सकेंगे। भारतीय शादीशुदा जोड़ों की प्यार और तकरार से भरी जिंदगी को ये बखूबी दर्शाती हैं। कौन-सी हैं ऐसी वेब सीरीज, आइए जानते हैं...

 
विज्ञापन

2 of 5
'बारिश' - फोटो : सोशल मीडिया
'बारिश'
यह वेब सीरीज एक गुजराती व्यवसायी अनुज मेहता (शरमन जोशी) और मराठी युवती गौरवी (आशा नेगी) की शादीशुदा जिंदगी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कपल की अरेंज मैरिज होती है। फिर, जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बीच उनका रिश्ता मजबूत बनता जाता है। दो अलग-अलग व्यक्तित्वों में साथ रहते हुए आपसी समझ मजबूत होती है, प्यार और गहरा होता है। वे हर मुश्किल में एक-दूसरे का साथ निभाते हैं। यह कहानी आम भारतीय शादीशुदा जोड़ों से मिलती-जुलती है। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
चीजकेक - फोटो : सोशल मीडिया
'चीजकेक'
इस शो के नाम की तरह ही इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है। इस शो में जितेंद्र कुमार और आकांक्षा ठाकुर ने मुख्य किरदार अदा किया है। शो में दोनों ने एक ऐसे कपल की भूमिका निभाई है, जो चीजकेक नाम के एक कुत्ते को बचाने जाते हैं और इसी से उनकी जिंदगी बदल जाती है। चीजकेक उनकी जिंदगी में खोए हुए प्यार को वापस ले आता है और उनकी शादी को बचाता है। इसे आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।

4 of 5
बड़बोली भावना - फोटो : सोशल मीडिया
'बड़बोली भावना'
इस सीरीज में अंकुश बहुगुणा और अपूर्वा अरोड़ा ने एक शादीशुदा कपल की भूमिका निभाई है। इस सीरीज में इन दोनों को संकल्प और भावना के किरदार में देखा जा सकता है। संकल्प की भूमिका में अंकुश बहुगुणा ने एक सपोर्टिव पति का किरदार निभाया है। हालांकि, कभी-कभी भावना के काम से संकल्प कुछ परेशान जरूर होता है। इसके बाद इन दोनों के बीच जो नोंकझोक और तकरार दिखाई गई है वह बहुत प्यारी है। यह सीरीज भारतीय परिवारों की तस्वीर पेश करती है। इसे आप फ्री में अमेजन प्राइम के मिनी टीवी पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'व्हाट्स योर स्टेटस' - फोटो : सोशल मीडिया
'व्हाट्स योर स्टेटस'
इस सीरीज में तीन अलग-अलग लोगों के रिश्तों की कहानी दिखाई गई है। इसमें एक शादीशुदा जोड़ा है, जो अपने रिश्ते में खुश है, लेकिन इसे बेहतर बनाने के चक्कर में गड़बड़ी हो जाती है। इसके अलावा सीरीज में एक सिंगल लड़के और रोमांटिक कपल की कहानी भी देखने को मिलेगी। इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें