बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक रणवीर सिंह अक्सर अतरंगी फैशन सेंस के कारण अपने कपड़ों के साथ नए-नए प्रयोग करते हैं। लेकिन उन्होंने अपने एक मैगजीन फोटोशूट के लिए इस बार कुछ ऐसा किया, जो इंटरनेट पर छा गया। इंडस्ट्री के सबसे एनर्जेटिक एक्टर्स में गिने जाने वाले रणवीर ने अपने इस फोटोशूट के लिए तन पर बिना कोई कपड़ा पहने अपनी बॉडी फ्लॉन्ट की। जी हां, अभिनेता ने कैमरे के सामने न्यूड होकर तरह-तरह के पोज दिए हैं, जिसे देख सबकी आंखें खुली-खुली रह गई हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही पूरा सोशल मीडिया दो गुटों में बट गया है। जहां एक तरफ कुछ यूजर्स रणवीर के फोटोशूट को सेक्सी बता रहे हैं, वहीं कुछ नेटिजन्स लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर हो रही तमाम आलोचनाओं के बाद भी इंडस्ट्री से उनके दोस्त और को-स्टार्स रणवीर का समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं। इनमें इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। हम आपको आज इस रिपोर्ट में रणवीर के फोटोशूट पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों से आई प्रक्रियाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 11
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
चारो तरफ रणवीर के जिस फोटोशूट पर आफत मची हुई है उसकी सबसे बड़ी सपोर्टर उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रही हैं। फोटोशूट पर मचे बवाल के बाद दीपिका ने सामने आकर बयान दिया था कि 'यह सब मेरी मर्जी से हुआ था। जिस समय रणवीर का यह फोटोशूट हो रहा था उस समय में वहीं पर मौजूद थी। इसमें मुझे कोई दिक्कत और परेशानी महसूस नहीं हुई।'
विज्ञापन
3 of 11
राखी सावंत, आदिल, रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी रणवीर के फोटोशूट पर अपनी एक मजेदार प्रतिक्रिया दी थी। राखी ने इस फोटोशूट की वजह बताते हुए कहा था,'झे फोटो कही से भी न्यूड नहीं लगा, तुम्हारी आंखे ऐसी हो गई हैं। मेरे दोस्त रणवीर के बारे में कोई भी कुछ नहीं कहेगा। इस फोटो के पीछे की एक स्टोरी है, जो रणवीर नहीं बता सकते इसलिए उनकी दोस्त बताएगी। इतनी गर्मी हो रही है लंदन, अमेरिका, दुबई, यहां भी बहुत गर्मी है। अगला बंदा क्या करेगा? एसी काम नहीं कर रहा था, वो बस कपड़े निकालर नहाने गया था। इतने में दो बंदर उनके कपड़े उठाकर भाग गए। इसमें रणवीर क्या करेगा दोस्तों। रणवीर नीचे बैठ गया, फिर लेट गया कि लो खींच लो।' राखी के इस मजेदार रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
4 of 11
पूनम पांडे, पूनम पांडे
- फोटो : social media
पूनम पांडे
रणवीर के फोटोशूट पर हो रही कॉन्ट्रोवर्सी के बीच इस पर बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री पूनम पांडे का रिएक्शन भी आया था। बोल्ड और बेबाक अंदाज के चलते सुर्खियों में रहने वाली पूनम पांडे को रणवीर का यह फोटोशूट देखकर हार का एहसास हुआ था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा था,'आपने मुझे मेरे ही गेम में हरा दिया।' उन्होंने रणवीर का विरोध नहीं किया बल्कि उन्हें तो रणवीर की बॉडी देखकर जलन महसूस हुई। उनके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट्स किए थे।
विज्ञापन
5 of 11
आलिया भट्ट, रणवीर सिंह
- फोटो : social media
आलिया भट्ट
इस लिस्ट में अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के को-स्टार और दोस्त रणवीर सिंह के फोटोशूट पर आलिया उनका बचाव करती नजर आई थीं। उन्होंने रणवीर का पक्ष लेते हुए कहा था, मुझे अपने पसंदीदा रणवीर सिंह के बारे में कुछ भी नकारात्मक कहना और सुनना पसंद नहीं है। मैं उनसे हमेशा प्यार करती हूं और वह केवल मेरे ही नहीं हर किसी के पसंदीदा कलाकार हैं। रणवीर ने हमें बहुत ही बेहतरीन फिल्में दी हैं, इसलिए हमें उन्हें सिर्फ प्यार देना चाहिए।'
विज्ञापन
6 of 11
रणवीर सिंह,स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा भास्कर
अपने बेबाक अंदाज और बयानों के चलते हमेशा सुर्खियां बटोरने वाली स्वरा भी रणवीर का पक्ष लेती नजर आईं। इतना ही नहीं स्वरा रणवीर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वालों पर जमकर बरसीं। अभिनेता का सपोर्ट करते हुए स्वरा ने ट्वीट किया था, ''भारत में अन्याय और उत्पीड़न के मामले हर दिन होते हैं, लेकिन निश्चित रूप से.. हमारी नाराजगी रणवीर सिंह की तस्वीरों के लिए है। पसंद नहीं है तो मत देखिए, लेकिन अपनी प्राथमिकताएं हम पर मत थोपिए। यह कोई मुद्दा नहीं है।' इसके बाद जब एक व्यक्ति ने रणवीर के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया तब स्वरा ने ट्वीट किया,' जिन्हें फोटो नहीं पसंद वे ना देखें। इस देश में और भी मुद्दे हैं जो असल समस्याएं हैं।'
विज्ञापन
7 of 11
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद
रणवीर के ऊपर अश्लीलता का मामला दर्ज होने के बाद उर्फी का भी बयान सामने आया है। उर्फी ने रणवीर के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाले एनजीओ पर सवाल खड़े करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि यह सभी एनजीओ, जो कह रहे हैं कि महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्हें मैं याद दिलाना चाहती हूं कि जब एक महिला इस तरह के ट्रोल की शिकार होती है तो यह लोग कहां चले जाते हैं या कहां गायब हो जाते हैं? एक महिला इससे कहीं ज्यादा ट्रोल होती है, जितना रणवीर हुए हैं। यह लोग अचानक से रणवीर के फोटोशूट के बाद कहां से बाहर आ गए? ये लोग तब कहां था जब मुझे लोग ट्रोल कर रहे थे मेरी च्वॉइस के कपड़ों को लेकर?'
8 of 11
मिमी चक्रवर्ती, रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मिमी चक्रवर्ती
रणवीर की इस बोल्ड तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फोटोशूट पर इंडस्ट्री से पहली प्रतिक्रिया अभिनेत्री और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने दी थी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए रणवीर के फोटोशूट पर सवाल उठाया था। उनका सवाल था कि क्या महिलाओं की फोटोज पर भी ऐसी ही तारीफ मिलेगी? अपने ट्वीट में मिमी ने लिखा था, 'रणवीर सिंह का लेटेस्ट फोटोशूट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और ज्यादातर लोग एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। बस सोच रही हूं कि अगर कि वह एक महिला होते तो क्या तब भी उनकी इसी तरह तारीफ होती। या फिर आप उनका घर जला देते, मोर्चा निकालते, उन्हें जान से मारने की धमकी देते या फिर उन्हें शर्मसार करते? हम हमेशा से ही समानता की बात करते हैं। अब वह कहां हैं।'
शर्लिन चोपड़ा
रणवीर सिंह पर सवाल खड़े करने वालों में बोल्ड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का नाम भी शामिल हैं। शर्लिन ने रणवीर के फोटोशूट पर दीपिका को टार्गेट करते हुए कहा, 'इंडस्ट्री में इस तरह का दोगलापन क्यों किया जा रहा है? जब मैंने बोल्ड शूट कराया था मुझे बहुत सी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। और आज दीपिका पादुकोण अपने पति को शाबाशी दे रही हैं। इतना ही नहीं वह तो अपने पति के गुण गा रही हैं।'
10 of 11
परिणीति चोपड़ा-रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा ने भी अपने दोस्त और को-स्टार रणवीर का पक्ष लेते हुए बयान दिया है। एक मीडिया संस्थान ने बात करते हुए परिणीति ने रणवीर को एक क्रिएटिव एक्टर बुलाया है।
वाणी कपूर
इस लिस्ट में वाणी कपूर का नाम भी जुड़ गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार अपनी फिल्म 'बेफिक्रे' के को-स्टार रणवीर का पक्ष लेते हुए वाणी ने उन्हें प्रयोगात्मक बताया है। अभिनेत्री ने कहा,'रणवीर एक प्रयोगात्मक अभिनेता हैं। इतना ही नहीं वह संवेदनशील होने के साथ-साथ बहुत खुले विचारों के भी हैं।'