फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Celebs: एक्टिंग ही नहीं, इन सितारों की होस्टिंग का हुनर भी कमाल दिखा, जानिए कौन हैं ये?

Tue, 27 Feb 2024 06:35 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी के कई सितारों ने अभिनय के साथ होस्टिंग की राह भी चुनी। शहनाज गिल, करिश्मा तन्ना, ऋत्विक धनजानी जैसे एक्टर्स ने होस्ट बनकर फैंस के दिलों पर खूब राज किया। 
विज्ञापन
1 of 6
ritwik dhanjani, karishma tanna - फोटो : instagram
टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई एक्टर्स हैं जिन्होंने अभिनय के साथ होस्टिंग में खुद को आजमाया और उतना ही सफलता मिलती। हाल ही में अभिनेत्री और गायक शहनाज गिल भी होस्टिंग में अच्छा करती नजर आईं। न सिर्फ शहनाज, बल्कि उनसे पहले करिश्मा तन्ना, ऋत्विक धनजानी जैसे एक्टर्स भी होस्ट बनकर फैंस के दिलों पर राज कर चुके हैं। आज इन्हीं के बारे में जानेंगे इस स्टोरी में।
विज्ञापन

shehnaaz gill

2 of 6
shehnaaz gill - फोटो : instagram
गायक और अभिनेत्री शहनाज गिल ने अपनी आवाज और अभिनय का जादू खूब चलाया। शहनाज बिग बाॅस में नजर आईं, तो वहां भी फैंस ने उन्हें बहुत प्यार दिया। शहनाज ने अपने करियर को नई उड़ान दी होस्टिंग के जरिए। उन्होंने शो ‘देसी वाइब्स’ को होस्ट कर फैंस का खूब प्यार लूटा। शहनाज का होस्टिंग का हुनर उन्हें एक अलग मुकाम पर ले गया। उनके शो में राजकुमार राव, कपिल शर्मा और दूसरे बड़े सेेलेब्रिटीज ने शिरकत की। 
विज्ञापन

3 of 6
ritwik dhanjani - फोटो : instagram
टीवी शोज जैसे ‘प्यार की ये एक कहानी’ और ‘पवित्र रिश्ता’ में ऋत्विक ने अपने किरदारों के लिए प्रशंसा पाई। फिर ऋत्विक धनजानी ने होस्टिंग की ओर रुख किया। एक होस्ट के तौर ऋत्विक ने दर्शकों का दिल खोलकर मनोरंजन किया। आलम यह था कि एक के बाद एक ऋत्विक को होस्टिंग के आफर मिलते गए। 'इंडियाज बेस्ट डांसर' से लेकर 'झलक दिख ला जा' जैसे रियलिटी शोज को ऋत्विक ने होस्ट कर एक नई पहचान बनाई। इन्होंने लगातार कुछ अलग करके अपने आपको साबित कर दिया।

arjun bijlani

4 of 6
arjun bijlani - फोटो : instagram
इन दिनों टीवी शो ‘प्यार का पहला अध्यायः शिव शक्ति' में नजर आ रहे एक्टर अर्जुन बिजलानी शो ‘नागिन’ भी कर चुके हैं। सिर्फ यही नहीं, बल्कि उनके द्वारा किए गए दूसरे टीवी शोज में भी उनके अभिनय का कमाल दिख चुका है। अर्जुन की खासियत है कि जितना उम्दा उन्होंने अपने शोज में अभिनय किया, उतना ही बेहतरीन अपनी होस्टिंग में भी किया। उन्होंने 'स्प्लिट्सविला' और 'इंडियाज गाॅट टैलेंट' जैसे शोज को होस्ट किया। इन्होंने होस्ट के तौर पर अपने दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 
 
विज्ञापन

karishma tanna

5 of 6
karishma tanna - फोटो : instagram
टीवी इंडस्ट्री में करिश्मा तन्ना का नाम आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। करिश्मा ने एक्टिंग में नाम कमाया, तो माॅडलिंग में भी एक पहचान बनाई। जब इन्होंने होस्टिंग का रुख किया, तो करिश्मा को उसमें भी सफलता मिली। टीवी में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से लेकर ‘नागिन’ जैसे शोज किए। फिर होस्टिंग की बारी आई तो उन्होंने अपना दम यहां भी दिखाया। उन्होंने स्पेशल प्रोग्राम ‘प्रेम की दीवाली’ होस्ट किया, तो कई अवाॅर्ड फंक्शंस और फिल्म फेस्टिवल्स को भी होस्ट करती नजर आईं। 'काॅमेडी चैंपियंस' और 'इंडियाज मैजिक स्टार' भी करिश्मा के खाते में गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

gautam rode

6 of 6
gautam rode - फोटो : instagram
संजय लीला भंसाली के टीवी सीरियल ‘सरस्वतीचंद्र’ से गौतम चर्चा में आए, तो उन्होंने महाकुंभः एक रहस्य एक कहानी, सूर्य पुत्र कर्ण जैसे शोज में अपने अभिनय का जलवा दिखाया। गौतम को लगता था कि वह होस्ट के तौर पर भी काफी अच्छा परफाॅर्म कर सकते हैं। जब होस्टिंग में आगे बढ़े, तो इसमें भी अच्छा किया। उन्होंने 'नच बलिए' जैसे डांस रियलिटी शो होस्ट किया, तो 'इंडियाज गाॅट टेलेंट' भी किया। गौतम के फैंस को उनका सबकुछ कर लेने का यह अंदाज बहुत पसंद आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें