प्यार और शादी के बंधन में उम्र कभी मायने नहीं रखती ये कहते तो सभी हैं, लेकिन हर कोई इसे फॉलो नहीं कर पाता है। आज भी हमारे समाज में लड़के की उम्र बड़ी और लड़की की उम्र छोटी हो तभी उन्हें सफल जोड़ी माना जाता है। हालांकि बॉलीवुड की दुनिया इससे कहीं अलग है। सितारों से जगमगाती इस इंडस्ट्री में बहुत से समाजिक पैमाने नहीं माने जाते हैं। बॉलीवुड में ऐसी एक दो नहीं बल्कि कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने समाज की इस रुढ़िवादी सोच को छोड़कर अपने दिल की बात सुनी और उम्र में खुद से छोटे साथी का हाथ थामा। तो चलिए आपको मिलाते हैं कुछ ऐसी ही सेलिब्रिटी कपल से जिन्होंने समाजिक ताने बारे को किनारे कर अपने प्यार से रचाई शादी।