फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के कुछ साल बाद ही टूट गया था इन अभिनेत्रियों का रिश्ता, करिश्मा ने तो पति पर लगाए थे गंभीर आरोप

Wed, 23 Dec 2020 11:15 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
हर किसी की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। आम आदमी हो या बॉलीवुड और टीवी के सितारे, जिंदगी के अच्छे-बुरे वक्त से गुजरना पड़ता है। अब यह उस व्यक्ति पर निर्भर करता है कि कौन स्थितियों को बेहतर तरीके से सुलझा ले। ग्लैमर इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने शादी कर अपना घर बसाया लेकिन उसके बाद उनके साथ सबकुछ ठीक नहीं रहा। अपने कड़वे रिश्ते को उन्होंने खत्म कर जिंदगी की एक नई शुरुआत की। चलिए बताते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जो पति से अलग होने के बाद खुशहाल जिंदगी जी रही हैं और सभी के लिए एक मिसाल बन गईं कि अपनी खुशियों के लिए वह किसी पर निर्भर नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram/malaikaaroraofficial
मॉडल और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। शादी के 10 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान है जो अपनी मां के साथ ही रहता है। तलाक के बाद मलाइका बिलकुल भी नहीं टूटीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि यह फैसला लेना उनके लिए आसान नहीं था। उनके दोस्तों से लेकर उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें फिर से सोचने की सलाह दी थी। हालांकि वह इस रिश्ते में नहीं रहना चाहती थीं और उन्होंने अलग होने का फैसला किया। फिलहाल मलाइका इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : instagram/therealkarismakapoor
करिश्मा कपूर का फिल्मी करियर शानदार रहा। करियर की ऊंचाइयों पर रहते हुए उन्होंने दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। इस शादी से करिश्मा के दो बच्चे भी हुए। हालांकि साल 2016 में दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई और वे अलग हो गए। तलाक के दौरान करिश्मा ने संजय कपूर पर प्रेग्नेंसी में मारपीट करने के आरोप तक लगाए थे। अब बतौर सिंगल मदर वह अपने बच्चे की परवरिश कर रही हैं।

4 of 6
महिमा चौधरी - फोटो : फिल्म परदेस
फिल्म 'परदेस' से महिमा चौधरी ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की। ऐसा लगा वह अन्य अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देंगी लेकिन जल्द ही महिमा फिल्मों से गायब हो गईं। साल 2006 में उन्होंने बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली थी। महिमा की शादी महज सात साल ही चली और फिर दोनों अलग हो गए। महिमा की एक बेटी आर्यना हैं जिसे वह सिंगल मदर के तौर पर पाल रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जेनिफर विंगेट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जेनिफर विंगेट टेलीविजन की दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हैं। साल 2012 में उन्होंने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और दो साल बाद ही दोनों अलग हो गए। फिलहाल जेनिफर अपनी जिंदगी में अकेले ही खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रश्मि देसाई - फोटो : instagram/imrashamidesai
टीवी की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई और नंदीश सीरियल उतरन के सेट पर मिले थे। दोनों को प्यार हुआ और शादी कर ली। इन दोनों की शादी का अंजाम भी ऐसा ही रहा। रश्मि ने महज तीन साल बाद 2015 में तलाक ले लिया। हालांकि रश्मि देसाई अब अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें