फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम उम्र में ही चल बसी थीं ये हसीन अभिनेत्रियां, एक हीरोइन की उम्र थी महज 19 साल

Sun, 09 May 2021 04:30 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
स्मिता पाटिल, मधुबाला और जिया खान
सिनेमा जगत में ऐसी कई अभिनेत्रियां हुई हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीता। लोगों ने उनकी फिल्मों को एक बार नहीं कई-कई बार पर्दे पर देखा। लेकिन दर्शकों का दिल उस वक्त टूट गया जब कुछ अभिनेत्रियों की असमय मौत की खबर आई। आज हम ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इन हसीनाओं की मौत से ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि इनके फैंस भी कई दिनों तक सदमे में रहे थे। तो चलिए जानते हैं इन अदाकाराओं के बारे में...
विज्ञापन

2 of 9
मधुबाला
मधुबाला

हिंदी सिनेमा में जब-जब खूबसूरती की बात होगी तो अभिनेत्री मधुबाला का नाम जरूर लिया जायेगा। मधुबाला ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। उन्होंने साल 1942 में बाल कलाकार के रूप में ही फिल्मों की दुनिया में कदम रख दिया था। इसके बाद इन्होंने नीलकमल, तराना, महल, काला पानी मुगले आजम जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया। मधुबाला के दिल में बचपन से ही छेद था। इस बीमारी का पता एक शूटिंग के दौरान चला था। उसके बाद से ही मधुबाला बीमार रहने लगीं। मधुबाला करीब 10 सालों तक बीमारी से लड़ती रहीं और 23 फरवरी 1969 को रुख्सत हो गईं।
विज्ञापन

3 of 9
मीना कुमारी
मीना कुमारी

सुपरहिट फिल्म 'पाकीजा' से दर्शकों के दिल पर राज करने वालीं मशहूर एक्ट्रेस मीना कुमारी की भी मौत बॉलीवुड के लिए बहुत बड़ा सदमा साबित हुईं। महज 39 साल की उम्र में वे स्वर्गवास हो चली थीं। मीना का जन्म मुंबई के दादर में 1 अगस्त 1933 को हुआ था। लेकिन सबसे बड़ी दुख की बात यह थी कि फिल्म 'पाकीजा' के रिलीज होने से एक हफ्ते पहले ही वो दुनिया छोड़ गई थीं। मीना कुमारी ने अपने फिल्मी करियर में साहेब बीवी और गुलाम, जवाब, गोमती के किनारे, मैं भी लड़की हूं और चंदन का पालना जैसी सुपरहिट फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई थी।

4 of 9
गीता बाली
गीता बाली

इस कड़ी में एक्ट्रेस गीता बाली का भी नाम आता है। गीता मशहूर एक्टर शम्मी कपूर की पत्नी थीं। उन्होंने 12 साल की उम्र से ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'कॉबलर' से कर दी थी। गीता का जन्म 30 नवंबर 1930 को पाकिस्तान में हुआ था और 34 साल की उम्र में 21 जनवरी 1965 को मुंबई में उनकी मौत चेचक से हो गई थी। गीता की मौत का शम्मी कपूर को गहरा सदमा पहुंचा था। बता दें कि उन्होंने अपने देवर एक्टर राजकपूर के साथ 1950 में फिल्म 'बावरे नैन' की थी। गीता बाली और शम्मी कपूर की शादी साल 1955 में हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 9
परवीन बाबी
परवीन बाबी

70 के दशक की मशहूर अदाकारा परवीन बाबी ने भी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। परवीन बाबी सीजोफ्रेनिया और गैंगरीन जैसी बीमारी से पीड़ित थीं। कहा जाता है, अपनी बीमारी से डिप्रेस्ड परवीन नींद की गोलियां लेने लगी थीं। परवीन बाबी की मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया था। एक्ट्रेस की लाश उनके घर में मिली थी और ये साफ नहीं हो पाया था कि आखिर उनकी मौत की असली तारीख क्या थी। सबसे ज्यादा दुख की बात ये थी कि परवीन बाबी के अंतिम संस्कार के लिए कोई आगे नहीं आया था।
विज्ञापन

6 of 9
स्मिता पाटिल
स्मिता पाटिल

80 के दशक में अभिनेत्री स्मिता पाटिल की हुई अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। बेटे प्रतीक के जन्म के 15 दिन बाद ही स्मिता पाटिल की मौत हो गई थी। स्मिता राज बब्बर की दूसरी पत्नी थी और 28 नंवबर 1986 में प्रतीक को जन्म दिया और प्रेग्नेंसी कॉम्पलीकेशन के कारण 13 दिसंबर 1986 को स्मिता की मौत हो गई। तब स्मिता सिर्फ 31 साल की थी।
विज्ञापन

7 of 9
दिव्या भारती
दिव्या भारती

एक्ट्रेस दिव्या भारती का नाम आज भी लोगों की जुबां पर हैं और उनके अभिनय को लोगों ने खूब सराहा था। साल 1992 में दिव्या भारती की कुल 10 फिल्में रिलीज हुई थीं, जिसमें से छह सुपरहिट हुई थी। दिव्या भारती टॉप हीरोइनों की लिस्ट में आ गई थीं। लेकिन 5 अप्रैल को उनकी मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। उस वक्त दिव्या भारती की उम्र महज 19 साल की थी। इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि दिव्या की मौत कैसे हो गई। दिव्या पांच मंजिला इमारत से गिर गई थी और उनकी मौत हो गई थी। कई दिनों तक पुलिस ने छानबीन जारी रखी लेकिन इसमें कुछ भी पता नहीं चला।

8 of 9
जिया खान
जिया खान

एक्ट्रेस जिया खान की भी मौत ने सभी को हैरान कर दिया था। जिया खान की मौत के रहस्य से भी आज कर पर्दा नहीं उठ पाया है। जिया खान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और उनकी उम्र उस वक्त 25 साल थी। अमिताभ बच्चन के साथ 2007 में फिल्म 'निशब्द' से जिया ने फिल्मी करियर शुरू किया था। इसके बाद जिया खान ने 'गजनी' में काम किया और फिर साल 2010 में उनकी फिल्म हाउसफुल सुपरहिट रही थी। कहा जाता है कि प्रेम में असफल होने के तनाव में एक्ट्रेस ने ये कदम उठाया था।
विज्ञापन

9 of 9
श्रीदेवी
श्रीदेवी

बॉलीवुड की 'चांदनी' के नाम से मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक हुई मौत से पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस सकते में आ गए थे। श्रीदेवी दुबई में फैमिली शादी में हुई थीं, जहां वे बाथटब में मृत पाई गईं। दुबई से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत लाया गया था। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को मद्रास राज्य के शिवकाशी में हुआ था। उनकी मौत 24 फरवरी को 54 साल की उम्र में हुई। उन्होंने अपना फिल्मी करियर तमिल फिल्मों से महज चार साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें