फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: लगातार फ्लॉप के बाद इन सितारों ने की दमदार वापसी, लिस्ट में साउथ से लेकर बॉलीवुड के कलाकार भी शामिल

Sat, 02 Sep 2023 08:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सिनेमा में कई ऐसे सितारे हैं जो अपनी सुपरहिट फिल्मों की वजह से जाने देशभर में मशहूर हैं। हालांकि, इन स्टार को कभी-कभी नाकामयाबी का भी सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्म हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने सुपरहिट करियर में कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद दमदार वापसी करने में सफल रहे हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई कलाकार भी शामिल है।
Bun Tikki: 'बन टिक्की' में साथ काम करेंगी जीनत अमान और शबाना आजमी? मनीष मल्होत्रा की फिल्म को लेकर आया अपडेट
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल
सनी देओल इन दोनों गदर 2 की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कलेक्शन किया है। 20 दिनों में यह 480 करोड़ की कमाई कर चुकी है और जल्दी 500 करोड़ की क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म की सफलता से सनी देओल का करियर एक बार फिर पटरी पर लौट उठा आया है। बता दें कि बीते कई साल से सनी लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
शाहरुख खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का किंग भी कहा जाता है। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि बीते कुछ साल से वह लगातार फ्लॉप फिल्मों से परेशान चल रहे थे। हालांकि, जीरो के बाद उन्होंने पठान से दमदार वापसी की। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होने के साथ यह हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है।

4 of 5
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत
रजनीकांत साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि, बीते कुछ समय से रजनीकांत करियर ठीक नहीं चल रहा था। उनकी फिल्म दरबार और अन्नाथे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थीं, लेकिन हाल ही में रिलीज हुई जेलर में रजनीकांत के करियर में फिर से जान फूंक दी है। यह फिल्म अब तक 300 करोड़ से अधिक का कारोबार करने में सफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन 
इस लिस्ट में कमल हासन का नाम भी शामिल है। वह भी रजनीकांत की तरह ही तमिल सिनेमा के बड़े सितारे हैं। अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्में देने वाले कमल लंबे समय से एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे थे। उनकी यह इच्छा फिल्म विक्रम से पूरी हुई। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था। अब वह जल्द ही इंडियन 2 में नजर आने वाले हैं।
Shahid Kapoor: पैपराजी पर फूटा शाहिद कपूर का गुस्सा, यूजर्स बोेले- आज भाई का कबीर सिंह वाला मूड है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें