फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: पैपराजी पर फूटा शाहिद कपूर का गुस्सा, यूजर्स बोेले- आज भाई का कबीर सिंह वाला मूड है

Sat, 02 Sep 2023 07:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारे जहां भी जाते हैं पैपराजी अक्सर उनके पीछे-पीछे पहुंच जाते हैं। इस दौरान कई बार सेलेब्स इतने ज्यादा परेशान हो जाते हैं कि वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते। इस लिस्ट में अब शाहिद कपूर का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में अभिनेता पैपराजी पर बरसते हुए नजर आए।
Vicky Kaushal: 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' के लिए तीन रातों तक बिना सोए लगातार की शूटिंग, विक्की ने किया खुलासा
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर को आज (दो सितंबर) उनकी पत्नी मीरा राजपूत और परिवार के साथ मुंबई में देखा गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित एक वीडियो में शाहिद एक पोज के लिए मीडिया द्वारा जोर-जोर से उनका नाम पुकारे जाने से नाराज दिखे। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में शाहिद पैपराजी से धीरे से बोलने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। शाहिद कहते दिख रहे हैं, “चिल्ला क्यों रहे हो, मैं  यही हूं ना! पागलों की तरह  क्यों चिल्ला रहे हो। जब मैं गाड़ी में चला जाऊंगा तब चिलाना। रिलैक्स करो।'' 

4 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो सामने आने पर सोशल मीडिया शाहिद के बर्ताव पर बंटा हुआ नजर आया। कुछ फैंस अभिनेता का बचाव करते दिखे। वहीं, कुछ उनके इस तरह के व्यवहार से नाराज नजर आए। एक यूजर ने लिखा, ''आज भाई का  कबीर सिंह मूड है।'' दूसरे ने लिखा, ''उन्होंने बिल्कुल  सही बात कही।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो कपूर को आखिरी बार फिल्म ब्लडी डैडी में में देखा गया था। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। इसके अलावा शाहिद जल्द ही कृति सेनन के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म के नाम से अब तक पर्दा नहीं उठा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे दिसंबर में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।
Sharmila Tagore: शर्मिला टैगोर ने 14 साल बाद की बंगाली सिनेमा में वापसी, सुमन घोष की इस फिल्म में करेंगी अभिनय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें