सिनेमा के लिहाज से ये साल काफी ज्यादा खास रहा है। कई वर्ष के इंतजार के बाद शाहरुख खान ने वापसी की। 2023 के पहले महीने यानी जनवरी में फिल्म 'पठान' से धांसू कमबैक किया। वहीं, सनी देओल लंबे अरसे बाद 'गदर 2' से दर्शकों पर जादू चलाने में कामयाब रहे। फिल्म 'एनिमल' ने रणबीर कपूर के करियर को नए पंख दिए हैं। अब ये साल विदा ले रहा है। दर्शकों की नजर अब आने वाले साल पर है। बेशक 2024 में कई शानदार फिल्में रिलीज को तैयार हैं, लेकिन कई चर्चित सितारे पर्दे से नदारत दिख सकते हैं। आइए जानें...