फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: समलैंगिक विवाह के पक्ष में आवाज बुलंद कर चुके हैं ये सितारे, दिए अलग-अलग तर्क

Fri, 21 Apr 2023 07:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
समलैंगिक विवाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बहस चल रही है। इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का अभी कोई फैसला नहीं आया है। सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ मामले की सुनवाई कर रही है। इस बीच इस मामले पर तमाम लोग अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने भी सेम सेक्स मैरिज के समर्थन में आवाज बुलंद की है। सभी ने अपने-अपने तर्क पेश किए हैं। आइए जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने समलैंगिक शादी का सपोर्ट करते हुए केंद्र सरकार के इस तर्क की आलोचना की है कि यह सिर्फ शहरी अभिजात्य वर्ग की अवधारणा है। विवेक अग्निहोत्री के अनुसार समलैंगिक विवाह बदलते समाज की जरूरत है। इसके पक्ष में तर्क देते हुए उन्होंने कहा, 'समलैंगिक विवाह एक जरूरत है। यह एक अधिकार है। भारत जैसे प्रगतिशील, उदार और समावेशी सभ्यता में समलैंगिक विवाह सामान्य होना चाहिए। अपराध नहीं।'
विज्ञापन

3 of 6
ओनिर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म मेकर ओनिर
फिल्म मेकर ओनिर ने भी केंद्र के दावों पर सवाल उठाया कि पितृसत्ता और सत्ता पर एक क्रूर कटाक्ष करके समलैंगिक विवाह एक शहरी अभिजात्य अवधारणा है। डायरेक्टर ने दावा किया है कि ये समान नागरिकों के रूप में उनके वैलिड अधिकारों का खंडन है।

4 of 6
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
सुमोना चक्रवर्ती
‘द कपिल शर्मा शो’ ब्यूटी सुमोना चक्रवर्ती ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट किया और उम्मीद जताई कि भारत की सुप्रीम कोर्ट समलैंगिक विवाह को वैध बनाएगी।
Mammootty Mother: सुपरस्टार ममूटी की मां का बीमारी के चलते निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

5 of 6
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
हंसल मेहता
फिल्ममेकर हंसल मेहता ने भी समलैंगिंक विवाह के पक्ष में आवाज बुलंद की है। उन्होंने मॉडर्न लव मुंबई से एक स्टिल शेयर कर ट्वीट किया, 'कम ऑन सुप्रीम कोर्ट! मार्ग प्रशस्त करो। समलैंगिक शादी को वैध बनाओ।'
Salman Khan: सलमान के गले लगकर रोती इस बच्ची को पहचाना क्या? अब बन गई है 'किसी का भाई किसी की जान' की हीरोइन
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेलिना जेटली - फोटो : सोशल मीडिया
सेलिना जेटली
एक्ट्रेस सेलिना जेटली भी सेम सेक्स मैरिज के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा है कि भारत में किसी भी अन्य नागरिक के पास जो कुछ अधिकार हैं एलजीबीटीक्यू समुदाय को भी वे मिलने चाहिए। उन्हें भी परिवार रखने और सम्मानजनक तरीके से जीवन जीने का अधिकार है।
Amitabh Bachchan: 'ए ट्विटर भइया! सुन रहे हैं?..' अमिताभ ने मजेदार अंदाज में एलन मस्क से वापस मांगा ब्लू टिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें