फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: अभिनय ही नहीं, कुकिंग में भी उस्ताद हैं ये स्टार्स, घरवाले भी हैं इनके पकवानों के दीवाने

Sun, 07 May 2023 12:15 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
अभिनय के अलावा फिल्मी सितारों के और भी कई शौक और हुनर हैं। खाली वक्त में अक्सर वे इन शौक को पूरा करते नजर आते हैं। किसी को पेंटिंग करना पसंद है, किसी को फुटबॉल खेलना तो किसी को बागवानी। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्हें कुकिंग का शौक है। ये सितारे फुरसत मिलते ही किचन में जाने से नहीं कतराते। इनके परिवार के सदस्य भी इनके हाथों के लजीज खाने की तारीफ कर चुके हैं। कौन से हैं वे सितारे, आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
शाहरुख खान पर्दे पर अपने अभिनय का दम तो दिखा ही चुके हैं। रोमांटिक रोल से लेकर एक्शन तक उन्होंने अपने हर अंदाज से अपने चाहने वालों का दिल जीता है। एक्टर को कुकिंग का भी शौक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग कान को खासतौर पर अपने बच्चों के लिए खाना बनाना अच्छा लगता है। जब डेविड लेटरमैन मन्नत आए थे, तब भी शाहरुख ने उनके लिए खाना बनाया था।
विज्ञापन

3 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि किचन में भी अपना जादू बिखेरते हैं। उन्हें अपने परिवार के लिए अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाना पसंद है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अक्सर अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बच्चों के लिए खाना बनाते हैं। वह मशहूर शो मास्टरशेफ इंडिया को भी होस्ट रह चुके हैं।

4 of 6
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान
इस लिस्ट में अभिनेता सैफ अली खान का नाम भी आता है। करीना कपूर ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि सैफ काफी अच्छा खाना बनाते हैं। साथ ही उन्होंने सैफ की एक डिश बनाते हुए तस्वीर भी शेयर की थी। फुरसत मिलते ही सैफ अपने इस शौक पर जरूर हाथ आजमाते हैं।
Vijay Varma: 'दहाड़' में अपने किरदार से बेहद खुश हैं विजय वर्मा, बोले- तुरंत भर दी थी हामी
विज्ञापन

5 of 6
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन
जूनियर बच्चन भी खाना बनाने में एक्सपर्ट हैं। उनका यह भी मानना है कि खाना बनाना एक स्ट्रेस बस्टर है। इसके अलावा क्या आप जानते हैं कि उनकी बनाई हुई चिकन करी पूरे बॉलीवुड में मशहूर है?
The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' का बजट जान उड़ जाएंगे होश, इस हसीना ने चार्ज की सबसे ज्यादा फीस
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इमरान-करीना - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान खान
फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’के जरिए दर्शकों को दीवाना बनाने वाले एक्टर इमरान खान को भी खाना बनाने का शौक है। उन्होंने कई बार अपनी खाना बनाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।Sheezan Khan: 'आप मेरी चमक को फीका...', शीजान खान ने तुनिशा की मां पर साधा निशाना?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें