बॉलीवुड सितारों की शोहरत देखकर आम इंसान काफी फैशनेट होते हैं। हालांकि, इन सेलेब्स के स्ट्रगल से भी प्रेरणा लेने की जरूरत है। आपके चहीते स्टार्स जिनकी आज एक प्रेजेंस के लिए इवेंट से लेकर बड़े-बड़े रेस्तरां तक में महीनों इंतजार किया जाता है, वहां इन सेलिब्रिटीज ने कभी चंद रुपयों के लिए काम किया है। जी हां, यह बात चौंकाने वाली है मगर सच है। आज करोड़ों-अरबों की संपत्ति वाले आपके चहेते बॉलीवुड स्टार्स कभी रेस्तरां में वेटर का काम करते थे। वहीं, इस लिस्ट में सोनम कपूर से लेकर रणदीप हुड्डा तक का नाम शामिल है।