फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी परिवारों के वो बच्चे जिन्हें एक्टिंग से है बिल्कुल परहेज, अलग प्रोफेशन से करते हैं जबरदस्त कमाई

Thu, 24 Dec 2020 06:23 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड स्टार किड्स - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में कई स्टार्स के ऊपर अक्सर नेपोटिजम को बढ़ावा देने का आरोप लगता है। साल 2020 में तो ये मुद्दा कुछ ज्यादा ही खुलकर सामने आ गया। पिछले कुछ सालों में आउटसाइडर्स से ज्यादा स्टार किड्स ने ही पर्दे पर दस्तक दी है। हालांकि इनमें कुछ स्टार किड्स ऐसे भी हैं जो फिल्मी परिवार से होते हुए भी बॉलीवुड से दूर रहते हैं और आज तक पर्दे पर नजर नहीं आए। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही स्टार किड्स के बारे में जिन्होंने एक्टिंग छोड़कर दूसरे प्रोफेशन में बनाया अपना करियर।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सोनम कपूर और रिया कपूर
रिया कपूर

अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर को हर कोई जानता हैं। सोनम ने अपने करियर में हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी छोटी बहन रिया कपूर फिल्मों से दूर रहती हैं। रिया के पिता अनिल बॉलीवुड के दिग्गज सितारे हैं और भाई हर्षवर्धन भी फिल्मों में आ चुके हैं। हालांकि रिया एक्टिंग से दूर रहकर सिर्फ फिल्में प्रोड्यूस करती हैं। उन्होंने आएशा, खूबसूरत और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं।
विज्ञापन

3 of 7
anshula kapoor - फोटो : social media
अंशुला कपूर

बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर का भी पूरा परिवार फिल्मों से जुड़ा हुआ है। उनके पिता, भाई और बहन सभी फिल्मों का हिस्सा हैं, लेकिन अंशुला ने बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया। अंशुला गूगल में जॉब कर चुकी हैं। इसके अलावा वो ऋतिक रोशन की स्पोर्ट्स ब्रांड अंबेसडर भी रह चुकी हैं। वो फैनकाइंड नाम का एक ऑनलाइन फंडरेंजिंग प्लेटफॉर्म भी चलाती हैं।

4 of 7
कृष्णा श्रॉफ
कृष्णा श्रॉफ

जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके पिता के अलावा उनके भाई टाइगर भी बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं। हालांकि टाइगर की तरह कृष्णा को फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं हैं। उन्होंने फिल्म मुन्ना माइकल में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था, लेकिन उन्हे एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने 2018 में  मुंबई में मिक्स मार्शल आर्ट का एक जिम खोला था। वो फंक्शनल ट्रेनिंग को देशभर में बढ़ावा देने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 7
त्रिशाला दत्त
त्रिशाला दत्त

संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त भी एक्टिंग से कोसों दूर हैं जहां त्रिशाला के दादा-दादी और उनके पिता फिल्मों से गहरा संबंध रखते हैं तो वहीं त्रिशाला ने खुद को एक्टिंग से दूर रखा है। हालांकि उनके पिता संजय दत्त भी नहीं चाहते कि त्रिशाला फिल्मों में आएं।
विज्ञापन

6 of 7
मसाबा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मसाबा गुप्ता

विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन उन्होंने खुद को फिल्मों से दूर रखा है। एक तरफ जहां नीना गुप्ता फिल्मों में काफी सालों से एक्टिव हैं तो वहीं मसाबा फिल्मों से दूर रहती हैं। वो एक मशहूर फैशन डिजाइनर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रिद्धिमा कपूर
रिद्धिमा कपूर

दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर एक जाना माना नाम जरुर हैं, लेकिन उन्होंने कभी फिल्में नहीं की। नीतू कपूर की लाडली रिद्धिमा एक सफल ज्वैलरी डिजाइनर और इंटीरियर डिजाइनर हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, लेकिन एक्टिंग से उनका कोई संबंध नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें