फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: बुढ़ापे में इन बॉलीवुड सितारों ने युवा एक्ट्रेस संग लड़ाया इश्क, बड़े पर्दे पर दिए जमकर इंटीमेट सीन

Thu, 01 Jun 2023 07:45 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने करियर में काफी बोल्ड सीन दिए हैं। हालांकि, आज हम आपको एक्ट्रेस नहीं बल्कि बॉलीवुड के कुछ अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो फिल्म के बोल्ड सीन की वजह से सुर्खियों में आ गए थे। इस लिस्ट में कई बड़े सितारे भी मौजूद हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह
नसीरुद्दीन शाह का नाम एक्टिंग की दुनिया में बहुत ही अदब  के साथ लिया जाता है। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। अभिनेता की गिनती सामांतर सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में होती है। हालांकि,  वह कई कॉमर्शियल फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। फिल्म द डर्टी पिक्चर में उन्होंने अपने से उम्र में बहुत छोटी विद्या बालन के साथ इंटीमेट सीन देखकर काफी सुर्खियां बटोरी थी।
Charu Asopa: पति राजीव से अलग होने के बाद दर-दर भटकी थीं चारु, अब मुंबई में खरीदा सपनों का आशियाना
विज्ञापन

3 of 5
शक्ति कपूर - फोटो : Social media
शक्ति कपूर
शक्ति कपूर ने विलेन और कॉमेडियन के तौर पर कई फिल्मों में काम किया है। अभिनेता को फिल्म द जर्नी ऑफ कर्मा के लिए काफी अलोचना भी झेलनी पड़ी थी। फिल्म में उनका एक इंटीमेट सीन था, जिसमें वह खुद से 39 साल छोटी पूनम पांडे के साथ नजर आए थे। रिलीज के बाद लोगों को उनका फैसला सही नहीं लगा और उन्हें जमकर विरोध झेलना पड़ा।
Dahaad Trailer Release: 27 महिलाओं की मौत की गुत्थी सुलझाने निकलीं सोनाक्षी, कॉप बन लगाई दमदार 'दहाड़'

4 of 5
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खन्ना
इस लिस्ट में राजेश खन्ना का नाम भी शामिल है। अभिनेता को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार माना जाता है। किसी समय पर उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में थी, लेकिन एक समय के बाद उनका करियर भी डूब गया और उन्हें छोटे बजट की फिल्मों से काम चलाना पड़ा।  इस दौरान उन्होंने वफा: अ डेडली लव स्टोरी' में काम किया। फिल्म में एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ उन्होंने जमकर बोल्ड सीन दिए, जिसकी वजह से उनकी जमकर आलोचना भी हुई।
Remake Films: बॉलीवुड की इन रीमेक फिल्मों को देख दर्शकों का घूम गया दिमाग, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह रहीं फ्लॉप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'निशब्द' - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को महानायक और बिग बी के नाम से भी जाना जाता है। आज भी फैंस को उनकी फिल्मों का इंतजार रहता है। अभिताभ भी अपने उम्र से काफी छोटी अभिनेत्री संग रोमांस कर चुके हैं। फिल्म निः शब्द में उन्होंने जिया खान के साथ ऑन स्क्रीन इश्क फरमाया था। उस समय अभिनेता की उम्र 65 साल थी, वहीं एक्ट्रेस महज 19 साल की थीं।
Sonakshi Sinha: 'दहाड़' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहीं सोनाक्षी, सोशल मीडिया पोस्ट से साझा की खुशी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें