फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B-Town: खूब शौक से होली खेलते हैं ये मुस्लिम सितारे, एक का तो इस त्योहार से है खास कनेक्शन

Wed, 08 Mar 2023 07:49 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धूमधाम से होली खेलते हैं ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
पर्व-त्योहार जिंदगी में रोमांच लाते हैं। एक ढर्रे पर चली आ रही जिंदगी में त्योहारों की आमद थोड़ा ठहराव देती है तो अपनों से मिलने-मिलाने का बहाना भी। ....और कहा जाए कि त्योहार मजहब की दीवार को भी तोड़ने का काम करते हैं तो शायद गलत नहीं होगा! बॉलीवुड के तमाम सितारे इसकी मिसाल पेश करते हैं। होली का त्योहार पास है। इंडस्ट्री के कई सितारे होली की तैयारी में जुट गए हैं। इनमें वह सितारे भी हैं, जिनका धर्म बेशक अलग है, लेकिन होली के रंग में वह पूरी तरह रंग जाते हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
गौरी खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
शाहरुख खान उन एक्टर्स में शुमार हैं, जो अलग धर्म से होने के बाद भी हिंदू त्योहार खूब धूमधाम से मनाते हैं। उनके घर पर दिवाली की रौनक देखने लायक होती है। इसके अलावा किंग खान होली पर भी भव्य पार्टी का आयोजन करते हैं। शाहरुख के घर मन्नत पर जमकर होली का हुड़दंग होता है।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
जब सेलिब्रेशन का मौका हो तो सलमान खान मजबह की दीवार को बीच में नहीं आने देते हैं। गणेश चतुर्थी हो या दिवाली, सलमान हर हिंदू त्योहार को पूरी शिद्दत से मनाते हैं। वह रंगो का पर्व भी पूरे उल्लास के साथ सेलिब्रेट करते हैं। सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि पूरा खान परिवार यह त्योहार मनाता है। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने कहा था, 'मैं हर साल इस त्योहार का मजा उठाता हूं और पूरे दिल से होली खेलता हूं। इस दिन हमारा परिवार और करीबी दोस्त इकट्ठे होते हैं। ज्यादातर हम फार्म हाउस पर होली मनाते हैं।'
Prabhas-Anushka: इस वजह से 'बाहुबली' और 'देवसेना' के रिश्ते में आई दरार, प्रभास ने क्यों किया शादी से इनकार?

4 of 5
आमिर खान-आजाद और किरण - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
बॉलीवुड के मि. परफेक्शनिस्ट भी खूब धूमधाम से होली मनाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि आमिर का होली से खास कनेक्शन है। दरअसल, एक्टर का जन्म ही होली के मौके पर हुआ। बता दें कि आमिर खान का जन्म 14 मार्च, 1965 को हुआ था, उस साल इस दिन होली का पर्व था। जन्म के साथ ही आमिर का रंग से नाता जुड़ गया था। एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने जिक्र किया था, 'जिस दिन मेरा जन्म हुआ था तो दाई मां ने सबसे पहले मेरे गालों पर रंग लगाया था।' यही वजह है कि आमिर इस त्योहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। उनका पूरा परिवार होली खेलता है।
Pop Kaun teaser: सौरभ शुक्ला-जॉनी लीवर ने रिक्रिएट किया 'पठान' का सीन, कपिल शर्मा का उड़ाया मजाक!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जावेद अख्तर-शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
जावेद अख्तर-शबाना आजमी
जावेद अख्तर और शबाना आजमी की होली पार्टी मशहूर है। बता दें कि शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी ने होली पार्टी की शुरुआत की थी, तब से जावेद अख्तर और शबाना भी इस रवायत को निभाते आ रहे हैं। इस होली पार्टी में जोया अख्तर, फरहान अख्तर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ करीबी दोस्त और स्टार्स भी शामिल होते हैं। सभी ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरकते हैं।
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक, एक्ट्रेस ने पोस्ट साझा कर बताया सेहत का हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें