फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: बॉलीवुड के ये कलाकार देते हैं होली की शानदार पार्टी, तस्वीरों में भव्यता देख नहीं हटेगी नजर

Wed, 08 Mar 2023 07:45 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड की होली पार्टी - फोटो : अमर उजाला
होली का त्योहार आने वाला है। इस दौरान खाना-पीना, डांस और मस्ती सब कुछ होता है। लोग इस त्योहार को खूब एंजॉय करते हैं। होली के साथ-साथ होली पार्टी का भी चलन है। यह रिवाज बॉलीवुड सेलेब्स के घर अक्सर देखने को मिलता है। बॉलीवुड की होली पार्टी काफी खास होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस पार्टी को होस्ट करने वाले लोग अपने तरीके से इसे रंगीन बनाते थे। तो चलिए आपको बॉलीवुड की सबसे रंगीन और भव्य होली पार्टी के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुभाष घई की होली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सुभाष घई की होली पार्टी

बॉलीवुड की होली पार्टी काफी खास होती है, यह बात सभी जानते हैं। सुभाष घई की होली पार्टी बहुत खास होती है। काफी साल पहले होली की पार्टी सुभाष घई के घर पर रखी गई थी, जिसमें शाहरुख और गौरी खान ने खूब मस्ती की थी। यह मुक्ता आर्ट्स की होली पार्टी थी और यहां सुभाष घई की तरफ से शाहरुख का वीडियो शूट भी किया गया था।

इसे भी पढ़ें- B-Town: खूब शौक से होली खेलते हैं ये मुस्लिम सितारे, एक का तो इस त्योहार से है खास कनेक्शन
 
विज्ञापन

3 of 5
राज कपूर की होली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
राज कपूर की होली पार्टी

राज कपूर की होली पार्टी भी काफी मशहूर है। राज कपूर जब आरके स्टूडियो में होली की पार्टी रखते थे, उस वक्त वहां पूरा बॉलीवुड मौजूद होता था। उस दिन लगभग सभी सितारे भांग के नशे में चूर होकर डांस करते थे। होली पार्टी में राज कपूर खुद ढोलक बजाते थे और डांस भी करते थे। शोमैन के निधन के बाद से कपूर परिवार में होली की पार्टी बंद हो गई।

4 of 5
बच्चन परिवार की होली - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन परिवार की होली

हिंदी सिनेमा में अमिताभ बच्चन ने होली के खूब गाने बनाए हैं, जो युवा और बुजुर्ग सभी सुनते हैं। बिग बी सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी होली पार्टी होस्ट करते थे। बच्चन की होली पार्टी हर साल खास होती थी और यहां पर सभी मेहमानों को टीका लगाकर ही अंदर आने दिया जाता था। इनकी होली पार्टी में भांग का असर बहुत ज्यादा होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एकता कपूर की होली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर की होली पार्टी

हर साल होने वाली होली पार्टीज में से एक टीवी की सबसे सफल प्रोड्यूसर-डायरेक्टर एकता कपूर की होली पार्टी भी है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लगभग सभी लोग इस पार्टी में मौजूद रहते हैं और होली के रंग में डूबे अपने फेवरेट टीवी स्टार्स को आप यहां देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें