फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Films: इन फ्लॉप फिल्मों को टीवी पर लोगों ने दिया जमकर प्यार, लिस्ट देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

Mon, 17 Jul 2023 12:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्मों का निर्माण हो चुका है जो लंबे समय से दर्शकों की पसंद बनी हुई हैं। टीवी पर जब कभी भी ये फिल्में आती हैं तो लोग इन्हें देखने के लिए बैठ जाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिलीज के बाद  बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकीं, लेकिन जब ये फिल्में छोटे पर्दे आईं तो लोगों ने इन्हें भरपूर प्यार दिया। 
Devara: जूनियर एनटीआर की 'देवरा' में काम करेंगी 'पुष्पा' की बेटी? जानें किस किरदार में नजर आएंगी अल्लू अरहा
विज्ञापन

2 of 5
अंदाज अपना अपना - फोटो : सोशल मीडिया
अंदाज अपना अपना
फिल्म अंदाज अपना अपना में सलमान खान और आमिर खान नजर आए थे। फिल्म जब कभी भी टीवी पर आती है तो लोग इसे देखना नहीं भूलते। इस फिल्म की गिनती बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में की जाती है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि रिलीज के बाद यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
सूर्यवंशम - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यवंशम
अमिताभ बच्चन की सूर्यवंशम भी इस लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म देश के घर-घर में देखी जा चुकी है। सैकड़ों बार इस फिल्म का प्रसारण टीवी पर किया जा चुका है। बता दें कि यह फिल्म भी बड़े पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई थी। टिकट खिड़की पर यह लोगों को लुभाने में बिल्कुल भी कामयाब नहीं रही थी।

4 of 5
रहना है तेरे दिल में - फोटो : अमर उजाला मुंबई
रहना है तेरे दिल में
रहना है तेरे दिल में फिल्म से आर माधवन ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म के गाने काफी ज्यादा लोकप्रिय हुए थे। यह फिल्म सिनेमाघरों में कमाल नहीं दिखा सकी थी, लेकिन जब यह टीवी पर आई तो दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार दिया। आज भी लोग इस फिल्म को छोटे पर्दे पर देखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नायक - फोटो : सोशल मीडिया
नायक
अनिल कपूर की फिल्म नायक लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया था। साउथ की बाकी फिल्मों की तरह इसमें भी जमकर मसाला डाला गया था, लेकिन उस समय यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप करार दी गई। हालांकि, टीवी पर लोगों ने इसे जमकर सराहा।
Bhojpuri Films: बॉलीवुड की एक्शन फिल्मों से कम नहीं ये भोजपुरी फिल्में, मिलेगा मनोरंजन का जबर डोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें