सोहा अली खान, सैफ अली खान, कुणाल खेमू
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान-कुणाल खेमू
सैफ अली खान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। हाल ही में वह रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष में लंकेश के किरदार में दिखे थे। सैफ अपने उम्दा अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। वहीं, उनकी बहन सोहा अली खान के पति कुणाल खेमू भी एक्टिंग की दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। सैफ और कुणाल एक साथ फिल्म गो गोवा गॉन में दिख चुके हैं। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद भी किया था।