फिल्मों में कलाकार अपनी भूमिका में जान डालने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। कोई भी फिल्म तभी सफल होती है, जब कलाकार स्क्रिप्ट के अनुसार खुद को ढाल लेता है। फिल्म में लेखक से लेकर निर्देशक तक का यही लक्ष्य होता है कि ऐसी फिल्म बनाई जाए, जो ऑडियंस से सीधे तौर पर कनेक्ट हो सके। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने स्क्रीन पर लड़की बनकर फैंस की खूब वाहवाही लूटी थी।