फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला सिक्का तो इन सितारों ने घटा दी फीस, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Tue, 15 Nov 2022 06:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सितारे एक फिल्म में काम करने के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि फिल्म हिट हो जाने के बाद कलाकार अपनी फीस में अचानक बढ़ोतरी कर देते हैं। वहीं, कई बार लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद उन्हें अपने मेहनताने में कटौती भी करनी पड़ती है। आज हम आपको इंडस्ट्री के उनका कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने फ्लॉप फिल्मों के बाद अपनी फीस घटाई है।
Akshay Kumar: अक्षय ही नहीं बॉलीवुड के ये सितारे भी नहीं हैं भारत के नागरिक, जानिए किस देश से रखते हैं ताल्लुक
विज्ञापन

2 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार 
इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम सबसे पहले आता है। साल 2022 अक्षय के लिए बहुत बुरा गुजरा है। इस साल उनकी एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। आखिरी बार अक्षय राम सेतु में नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय ने फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए अपनी फीस में कटौती की है।
Sunil Shetty: विजय माल्या की बायोपिक में सुनील शेट्टी निभाएंगे ये अहम किरदार, बड़े पर्दे पर जल्द होगा धमाका
विज्ञापन

3 of 4
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ
कोरोना महामारी के बाद से ही टाइगर के करियर की रफ्तार भी सुस्त पड़ गई है। एक्टर की हीरोपंती 2 फ्लॉप  होने के बाद से ही उनकी फीस घट गई है। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो एक्टर को उनकी फिल्म के निर्माताओं में फीस कम करने को कहा है।
Sunny Leone: शूटिंग के समय पति और बच्चों को बहुत मिस करती हैं सनी लियोनी, परिवार के लिए कही यह बात
विज्ञापन

4 of 4
आयुष्मान खुराना - फोटो : Social media
आयुष्मान खुराना
बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में शुमार आयुष्मान खुराना भी इस साल सफलता का स्वाद नहीं चख सके हैं। 2022 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'अनेक' और 'डॉक्टर जी' बॉक्स  ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी।  बताया जा रहा है कि आयुष्मान को भी लगातार फ्लॉप  फिल्मों की वजह से अपनी फीस घटानी पड़ी है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर अब एक फिल्म के लिए 25 करोड़ की जगह 15 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं।
Rajkummar Rao: शहनाज गिल जैसी बेटी चाहते हैं राजकुमार राव, एक्ट्रेस के चैट शो 'देसी वाइब्स' में कही दिल की बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें