फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: इन टीवी स्टार्स के सिर से उठ चुका है पिता का साया, लिस्ट में शामिल 'अनुपमा' के दो सितारे

Sun, 14 May 2023 05:53 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी के इन पॉपुलर स्टार्स के सिर से पिता का साया उठ चुका है। वहीं, ये सितारे कामयाबी के रास्ते पर चलकर उन्हें गर्व महसूस करा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
रूपाली गांगुली-हिना खान-गौहर खान - फोटो : अमर उजाला
बच्चे के पहले गुरु उसके माता-पिता होते हैं। चाहे आम आदमी हो या फिल्मी जगत के सितारे अपने पैरेंट्स को बेइंतहा प्यार करते हैं। जीवन का सबसे बड़ा दुख अपने प्रियजनों का हमेशा के लिए अलविदा कह देना होता है। वहीं, मनोरंजन जगत के कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिनके ऊपर से पिता का साया उठ चुका है। ये स्टार्स अक्सर अपने पिता को याद करते नजर आते हैं। साथ ही कामयाबी के रास्ते पर चलकर सफलता को चूमते हुए उन्हें गर्व महसूस करा रहे हैं। आइए इन सितारों की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
सीरियल 'अनुपमा' की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली के सक्सेस के सितारे इन दिनों बुलंदियों के शिखर पर हैं। एक्ट्रेस छोटे पर्दे के नंबर वन शो में अपने दमदार किरदार से लोगों का दिल जीत रही हैं। रूपाली गांगुली के पिता ने वर्ष 2016 में दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट की मानें तो वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रूपाली के पिता पेशे से फिल्ममेकर और स्क्रीन राइटर थे। 
विज्ञापन

3 of 6
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस हिना खान छोटे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकी हैं। साथ ही एक्ट्रेस कई बेहतरीन म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई हैं। हालांकि, हिना के लिए वर्ष 2021 का अप्रैल महीना बेहद दुखदायी रहा। एक्ट्रेस के पिता का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। हिना को आज भी कई मौकों पर पिता को याद कर भावुक होते देखा जाता है।

Kunal Kemmu: 'कलयुग' से पहले कुछ और था इस फिल्म का टाइटल, पहली मूवी का नाम घर पर बताने से डर रहे थे कुणाल खेमू 

4 of 6
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौहर खान हाल ही में मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने पति जैद दरबार के साथ अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे का स्वागत किया है। गौहर खान को भी वर्ष 2021 में कभी ना खत्म होने वाला सदमा मिला। पांच मार्च, 2021 को एक्ट्रेस के पिता जफर अहमद खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उस वक्त गौहर बुरी तरह टूट गई थीं और आज भी एक्ट्रेस समय-समय पर पिता को याद करती देखी जाती हैं। गौहर खान 'बिग बॉस 7' की विनर होने के साथ ही कई टेलीविजन शो में नजर आ चुकी हैं। गौहर को वेब सीरीज 'तांडव' में भी देखा जा चुका है। 

Bollywood: किरदार की वजह से इन फिल्मों में कपड़े नहीं बदल सके ये सितारे, एक ही आउटफिट में निपटाई पूरी फिल्म
विज्ञापन

5 of 6
पारस कलनावत - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2021 'अनुपमा' फेम पारस कलनावत के लिए भी मनहूस साबित हुआ। एक्टर शो के सेट पर होली सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें पिता के निधन की खबर मिली थी। इस खबर ने पारस को तगड़ा झटका दिया था और वह लंबे समय तक गहरे सदमे में रहे थे। 

Vicky-Sara: फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' से धमाल मचाने को तैयार विक्की-सारा! इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भव्य गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू का किरदार निभा चुके एक्टर भव्य गांधी के सिर से भी बेहद कम उम्र में पिता का साया उठ गया। वर्ष 2021 में ही भव्य गांधी के पिता का स्वर्गवास हो गया। उस वक्त भव्य महज 23 वर्ष के थे। भव्य अपनी सफलता का श्रेय पिता को दे चुके हैं। साथ ही हर खास मौके पर पोस्ट के जरिए उन्हें याद करते और प्यार जाहिर करते नजर आते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें