बड़े पर्दे पर हम जब भी किसी कलाकार को देखते हैं तो वह कई तरह के आउटफिट में नजर आता है। सीन के बीच में ही अभिनेता या अभिनेत्री की ड्रेस पल भर में बदल जाती है। हर फिल्म के लिए आम होती होती है, लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसी भी मूवीज का निर्माण हुआ है, जिसमें कलाकार ने शुरू से आखिर तक एक ही जैसे कपड़े पहने हैं। आइए आपको इन फिल्मों और उनमें काम करने वाले सितारों के बारे में बताते हैं। Alia Bhatt: आलिया के हाथ लगी एक बड़ी उपलब्धि, इस ब्रांड की पहली भारतीय ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बनीं एक्ट्रेस
विज्ञापन
2 of 5
मुन्नाभाई एमबीबीएस
- फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी- मुन्नाभाई एमबीबीएस
फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में अरशद ने सर्किट नाम के शख्स का रोल प्ले किया था। मुन्नाभाई एमबीबीएस की शुरुआत से लेकर आखिर तक अभिनेता एक ही आउटफिट में दिखे थे। TMKOC: '15 साल से मेरा यौन शोषण...,' तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स पर 'रोशन सोढ़ी' का गंभीर आरोप