फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: अभिनय ही नहीं डॉक्टरी में भी माहिर हैं बॉलीवुड के ये कलाकार, लिस्ट देख रह जाएंगे हैरान

Mon, 24 Oct 2022 01:14 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विनीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर विनीत सिंह का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह शानदार रैप करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस प्रतिभा को देखकर लोग हैरान है। साथ ही उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टर बनने से पहले वह मेडिकल की पढ़ाई कर चुके हैं। बता दें कि केवल विनीत ही नहीं बॉलीवुड के कई कलाकार हैं जो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले डॉक्टरी की पढ़ाई कर चुके हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...
Bigg Boss 16: मुनव्वर फारूकी ने इस सदस्य को बताया अपना फेवरेट, शो के विजेता के नाम को लेकर किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन

2 of 5
श्रीराम लागू - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीराम लागू
बॉलीवुड एक्टर श्रीराम लागू कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की थी। बीजे मेडिकल कॉलेज से उन्होंने एमबीबीएस और एमएस की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने कई वर्षों तक प्रैक्टिस भी किया। हालांकि बाद में वह फिल्मी दुनिया में आ गए। थोड़ी सी बेवफाई, देवता, परदेस और लावारित उनकी प्रमुख फिल्में  हैं।
Bigg Boss 16: करण जौहर ने गौतम विग और सौंदर्या शर्मा के रिश्ते को बताया फेक, घरवालों को बताई दोनों की सच्चाई
विज्ञापन

3 of 5
मेयांग चैंग - फोटो : सोशल मीडिया
मेयांग चैंग
मनोरंजन की दुनिया में आने से पहले मेयांग ने वीएस डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से BDS की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने सिंगिंग में अपना करियर बनाने के लिए इंडियन आइडल 3 में भाग लिया। इस शो से उन्हें इतनी लोकप्रियता मिली कि गाने के साथ उन्हें एक्टिंग के ऑफर भी मिलने लगे। बदमाश कंपनी, सुल्तान और भारत जैसी बड़ी फिल्मों में वह नजर आ चुके हैं।
Bigg Boss 16: लड़ाई के दौरान सौंदर्या ने उठाए मान्या की पढ़ाई पर सवाल, कहा- मैं डॉक्टर हूं पर तुम…

4 of 5
अदिति गोवित्रिकर - फोटो : सोशल मीडिया
अदिति गोवित्रिकर 
अदिति गोवित्रिकर बॉलीवुड की एक जानी मानी कलाकार हैं। फिल्मों में आने से पहले वह भी मेडिकल कॉलेज में पढ़ चुकी हैं। उन्होंने 1997 में मुंबई के ग्रांट मेडिकल कॉलेज से अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी की थी। तेलुगू फिल्म थुमुद्दु से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहन अगाशे - फोटो : सोशल मीडिया
मोहन अगाशे
मोहन अगाशे अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक्टिंग के मामले में वह कई बार दूसरे कलाकारों पर भारी पड़ जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिनय की दुनिया में आने से पहले उन्होंने पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज से अपनी की पढ़ाई पूरी की थी। इसके अलावा उनके पास साइकोलॉजी में MDकी डिग्री भी है।
Simran Sachdeva: नौ साल के बच्चे के खिलाफ दायर प्राथमिकी रद्द, सिमरन सचदेवा की मां को घायल करने का था आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें