फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saalar: जन्मदिन के मौके पर सालार के मेकर्स ने फैंस को दिया तोहफा, जारी किया फिल्म से प्रभास का फर्स्ट लुक

Sun, 23 Oct 2022 10:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार प्रभास आज यानी रविवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता को फैंस से लेकर इंडस्ट्री के उनके दोस्त सभी बधाइयां दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
प्रभास - फोटो : twitter
साउथ सुपरस्टार प्रभास आज यानी रविवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता को फैंस से लेकर इंडस्ट्री के उनके दोस्त सभी बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच अब की उनकी अपकमिंग फिल्म सालार के निर्माताओं ने अभिनेता के जन्मदिन पर फैंस को एक खास तोहफा दिया है। फिल्म के मेकर्स ने प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म से अभिनेता का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
प्रभास - फोटो : twitter

सामने आई नई तस्वीरों में प्रभास रफ लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में अभिनेता पैंट के साथ खाकी रंग की शर्ट पहने बस के सामने पोज करते हुए मुस्कुराते दिख रहे हैं। साथ ही फंकी सनग्लासेस उनके इस लुक को और भी डेशिंग बना रहे हैं। अभिनेता की नई तस्वीर को साझा करते हुए फिल्म के मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- वह व्यक्ति जिसने दुनिया भर में पहचान बनाने के लिए भाषा, संस्कृति और सिनेमा की सीमा को पार करने का सपना देखा था। एक ऐसा व्यक्ति जिसे कई लोग फॉलो करते हैं। आपके लंबे जीवन में सफलता की कामना करते हैं। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Kangana Ranaut: कंगना ने फिर साधा बॉलीवुड पर निशाना, इस बार इशारों में कह दी यह बड़ी बात


विज्ञापन

3 of 4
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

एक अन्य तस्वीर में प्रभास कैमरे से दूर नजर आ रहे हैं। उनके हाथों और टी-शर्ट पर गंदगी और ग्रीस लगी दिखाई दे रही है। इस तस्वीर को साझा करते हुए सालार की टीम ने उन्हें फिर से जन्मदिन की बधाई दी और पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- विद्रोही के लिए समय आ गया है। प्रभास को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। अभिनेता के सामने आए इस फर्स्ट लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Photos Of The Day: फेस्टिव रंग में रंगीं शनाया और लहंगे में अनन्या ने जीता दिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

विज्ञापन

4 of 4
आदिपुरुष - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले दिन में अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर उनकी अन्य दो फिल्मों के नए पोस्टर भी जारी किए गए थे। प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म प्रोजेक्ट के और आदि पुरुष के पोस्टर सामने आए थे। प्रोजेक्ट के में प्रभास दीपिका पादुकोण अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे तो वहीं आदिपुरुष में प्रभास के अलावा सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह भी नजर आने वाले हैं।

Ind vs Pak: टीम इंडिया की जीत पर सोफे से उछल पड़े वरुण धवन, जानें दूसरे सेलेब्स ने कैसे मनाया जश्न

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें