आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म देखने के बाद हर कोई आलिया की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड में काम करने वाली आलिया का जन्म भारत में नहीं बल्कि विदेश में हुआ था? हैरान रह गए न? दरअसल, आलिया का जन्म लंदन में हुआ था। वह लंदन की नागरिक हैं। उनकी मां भी ब्रिटिश नागरिकता रखती हैं। एक्ट्रेस की तरह बॉलीवुड के ऐसे कई बड़े सितारे हैं जिनका जन्म विदेश में हुआ है। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...