फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: छोटी उम्र की लड़कियों के लिए धड़का इन सितारों का दिल, एज गैप जानकर उड़ जाएंगे होश

Wed, 26 Apr 2023 05:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के कई सितारे आए दिन अपने अफेयर या शादी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि, कई बार ये स्टार्स कम उम्र की लड़कियों को डेट करने की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बन जाते हैं। आज हम आपको हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने लिए कम उम्र का पार्टनर चुना। आइए देखते हैं लिस्ट
विज्ञापन

2 of 5
मिलिंद सोमन, अंकिता कोंवर - फोटो : सोशल मीडिया
मिलिंद सोमन-अंकिता कंवर
इस लिस्ट में पहला नाम मिलिंद सोमन का है। अभिनेता ने 21 अप्रैल 2017 को अंकिता कंवर से शादी की थी। दोनों के बीच 25 साल का एज गैप है। यह उनकी दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने 2006 में फ्रेंच एक्ट्रेस मायलेन जम्पानोई से शादी की थी। यह शादी केवल तीन साल ही चल सकी थी। 2009 में दोनों ने तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए थे।
Salman Khan: दुबई से किसी का भाई किसी की जान का प्रमोशन कर लौटे सलमान, वायरल हुआ भाईजान का धांसू अंदाज
 
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत
शाहिद कपूर की गिनती बॉलीवुड के बड़े सितारों में होती है। फिल्मी करियर में शाहिद का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है, लेकिन उन्होंने किसी एक्ट्रेस से नहीं, बल्कि आम लड़की से शादी की है। साल 2015 में उन्होंने मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज की थी। मीरा शाहिद से उम्र में 14 साल छोटी हैंं। दोनों के दो बच्चे मीशा और जैन हैं।
Mani Ratnam: ऐश्वर्या राय के सवाल पर बोले मणिरत्नम, मैं स्वार्थी हूं और निर्दयी भी, मेरा कोई लकी चार्म नहीं

4 of 5
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
रणबीर कपूर ने अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान उनकी नजदीकी आलिया भट्ट के साथ बढ़ने लगी और दोनों ने फिल्म की रिलीज से पहले शादी कर ली। रणबीर आलिया से 10 साल बड़े हैं। हालांकि, दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा क्यूट लगती है। अक्सर दोनों को सार्वजनिक जगहों पर एक साथ स्पॉट किया जाता है।
Salman Khan: सानिया मिर्जा के बेटे के साथ चिल करते नजर आए सलमान खान, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान-करीना कपूर
छोटे नवाब के नाम से इंडस्ट्री में मशहूर सैफ अली खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने करीना कपूर से शादी की है। यह उनकी दूसरी शादी है। साल 2012 में अभिनेेता ने खुद से 10 साल छोटी करीना से शादी की थी। इस जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे अच्छी जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों दो बच्चों के माता पिता हैं। 
Shahrukh Khan: जब बस के फ्लोर पर सो जाते थे किंग खान, तिग्मांशु धूलिया ने सुनाया मणिरत्नम की फिल्म का किस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें