फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Star kids: इन स्टार्स के बच्चों ने सिनेमा की दुनिया से अलग क्षेत्रों में कमाया नाम,एक ने देश के लिए जीता गोल्ड

Mon, 14 Nov 2022 08:05 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अंशुला कपूर, वेदांत माधवन, त्रिशाला दत्त, - फोटो : insta
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया की तरफ तो हर कोई आकर्षित होता है। युवा सपनों की नगरिया मुंबई में जाकर अभिनय के क्षेत्र में नाम कमाने के लिए दिन रात संघर्ष करते हैं। कहा जाता है कि सितारों के बच्चों के लिए फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाना आसान होता है लेकिन इसके बावजूद कई ऐसे सितारें हैं जिनके बच्चों ने सिनेमा की दुनिया के बजाय अलग क्षेत्रों में करियर चुना। तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन हैं वह स्टार किड।
 

Emergency: कंगना रणौत की 'इमरजेंसी' पर काम हुआ तेज, शूटिंग के लिए असम पहुंचीं अभिनेत्री

विज्ञापन

2 of 6
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : Instagram
कृष्णा श्रॉफ
जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ के बारे में तो सब जानते हैं। अभिनेता ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि जैकी की बेटी कृष्णा फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं हैं। वह फिटनेस के क्षेत्र में रुचि रखती हैं और साल 2018 में कृष्णा श्रॉफ ने मुंबई में मिक्स मार्शल आर्ट का एक जिम खोला था। वो फंक्शनल ट्रेनिंग को देशभर में बढ़ावा देने का काम कर रही हैं। हालांकि फिल्म मुन्ना माइकल में कृष्णा ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। इसके अलावा कृष्णा श्रॉफ मिक्स मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित हैं।
 

Yashoda Box Office Collection: 'यशोदा' की कमाई में चौथे दिन आई गिरावट, सोमवार को फिल्म ने कमाए इतने करोड़

विज्ञापन

3 of 6
रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रिद्धिमा कपूर
कपूर परिवार का बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग नाम है। इस फैमिली के ज्यादातर लोग अभिनय की दुनिया में सक्रिए हैं। हालांकि नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने हमेशा खुद को सिनेमा की दुनिया से दूर रखा। रिद्धिमा कपूर एक सफल ज्वेलरी डिजाइनर और इंटीरियर डिजाइनर हैं।  
 

Nick Jonas: 13 साल की उम्र से इस बीमारी से जूझ रहे हैं निक जोनस, सिंगर ने वीडियो शेयर कर बताए शुरुआती लक्षण

4 of 6
अर्जुन कपूर और अंशुला - फोटो : सोशल मीडिया
अंशुला कपूर
अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर भी उन स्टार किड्स में से हैं जिन्होंने सिनेमा की बजाय अलग क्षेत्र में करियर बनाया। अंशुला कपूर गूगल के एंप्लॉय रह चुकी हैं और इसी के साथ उन्होंने बाद में ऋतिक रोशन के एक ब्रांड में बतौर ऑपरेशंस मैनेजर भी काम किया है।
विज्ञापन

5 of 6
त्रिशाला दत्त - फोटो : Instagram
त्रिशाला दत्त
अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त किसी मॉडल या अभिनेत्री से कम नहीं लगती हैं लेकिन उनको बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह बचपन से लंदन में पली बढ़ी हैं और वह एक मनोचिकित्सक के रूप में काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वेदांत माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
वेदांत माधवन
अभिनेता आर माधवन का बेटा वेदांत माधवन ने भले ही बॉलीवुड की दुनिया में कदम न रखा हो लेकिन वह एक चमकता हुआ सितारा हैं। वेदांत माधवन डेनिश ओपन में तैराकी स्पर्धा में देश के लिए गोल्ड भी जीत चुके हैं।

Uunchai: अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर या बोमन ईरानी, कौन है ज्यादा अमीर? जानिए फिल्म 'ऊंचाई' के सितारों की नेटवर्थ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें