बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली फिल्मों को शानदार माना जाता है। लेकिन किसी फिल्म के अच्छे होने का ये अकेला मानक नहीं हो सकता है। भारत में हर साल बड़ी संख्या में छोटे-बड़े बजट वाली फिल्में रिलीज होती हैं। इनमें से कई औसत कहानियों वाली फिल्में जबरदस्त प्रचार, पीआर और बड़ी स्टारकास्ट के चलते हिट हो जाती हैं। लेकिन कई फिल्में अच्छी स्क्रिप्ट और कलाकारों की एक्टिंग के बाद भी हिट नहीं हो पाती हैं। हर साल ऐसी ही कई फिल्में अच्छी होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाती हैं। अंदाज अपना अपना, रहना है तेरे दिल में और तुम बिन जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं लेकिन बाद में टीवी पर आने के बाद इन तीनों फिल्मों को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई। आइए आज जानते हैं हाल में रिलीज हुईं उन फिल्मों के बारे में जो स्क्रिप्ट और एक्टिंग के स्तर पर शानदार थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाईं।
विज्ञापन
2 of 6
तुम्बाड
- फोटो : सोशल मीडिया
1. तुम्बाड (2018)
तीन साल पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हॉरर फिल्म तुम्बाड बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर सकी। इस फिल्म ने सिर्फ 13 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के बाद लोगों ने इस फिल्म को देखा और इसको अच्छे रिव्यू दिए। माउथ पब्लिसिटी के चलते इस फिल्म को रिलीज होने के बाद अधिक लोगों ने देखा। अगर आपने भी ये फिल्म नहीं देखी है तो इस हॉरर फिल्म को देख सकते हैं। इस मूवी ने सभी को हैरान कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 6
संजय मिश्रा
- फोटो : a
2. कामयाब
अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले संजय मिश्रा इस इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। लंबे संघर्ष और अलग अलग तरह के रोल के बाद संजय मिश्रा ने आज बड़ा मुकाम हासिल किया है। संजय मिश्रा की फिल्म कामयाब दृश्यम फिल्म्स बैनर के तले बनी थी। इस फिल्म में संजय मिश्रा के काम की जबरदस्त तारीफ हुई है। ये फिल्म एक अदाकार की जिंदगी पर आधारित थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर सकी।
4 of 6
करीब करीब सिंगल
- फोटो : Social media
3. करीब करीब सिंगल (2017)
अभिनेता इरफान खान दुनिया को बेशक अलविदा कह चुके हैं लेकिन उनकी फिल्में और अदाकारी आज भी दर्शकों की यादों में बनी हुई हैं। ऐसी ही उनकी एक फिल्म करीब करीब सिंगल साल 2017 में आई थी। इस फिल्म की निर्देशक तनुजा चंद्रा थीं जबकि सह कलाकार दक्षिण भारतीय अभिनेत्री पार्वती थीं। फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट बेहद शानदार थी। बेहद सहज अभिनय और निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ज्यादा देखा है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कमाल नहीं कर पाई।
विज्ञापन
5 of 6
1971
- फोटो : Social media
4. 1971 (2007)
मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के एक शानदार कलाकार माने जाते हैं। दशकों के संघर्ष और मेहनत के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। 2007 में मनोज की एक फिल्म आई थी 1971। ये युद्ध पर आधारित एक फिल्म थी। उस वक्त ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी लेकिन ऑनलाइन रिलीज होने के बाद लोगों ने इस फिल्म और उसमें अभिनेताओं की एक्टिंग को काफी सराहा।
अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म सोन चिरैया, चंबल के डकैतों पर आधारित फिल्म है। इसमें मनोज बाजपेयी, सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, रणवीर शौरी और आशुतोष राणा से कलाकार थे। बॉक्स ऑफिस पर तो ये फिल्म फ्लॉप साबित रही लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को अच्छे रिव्यू दिए थे। ये फिल्म जी5 पर मौजूद है।