फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day Spl : बॉलीवुड के ये किस्से सुन दिल कह उठेगा, 'हम न रहें कभी यारों के बिन...'

Sun, 06 Aug 2017 08:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड
बॉलीवुड की फिल्मों में दोस्ती का खुमार ऐसा छाया हुआ है कि आज तक लोग फिल्मों के कैरेक्टर्स की कसमें खाते हुए दिखाई देते हैं। हिन्दी सिनेमा जगत में फिल्मों का ट्रेंड बदला, कहानी बदली, किरदार बदले ,एक्टर्स बदले लेकिन नहीं बदली तो दोस्ती की मिसाल। आज इस 'फ्रेंडशिप डे' के मौके पर हम आपके लिए बॉलीवुड के पिटारे से कुछ ऐसे दोस्तों की मिसाल लेकर आए हैं जिसे जानकर आप भी कहेंगे 'क्योंकि हर एक दोस्त जरूरी होता है'।
 
विज्ञापन

2 of 6
बॉलीवुड
'शोले' के जय और वीरू

फिल्म 'शोले' में जय और वीरू की अजब गजब दोस्ती की कहानी तो याद ही होगी आपकी खासतौर पर वीरू की शादी के लिए जय का मौसी के पास जाना और बसंती का अलग ही स्टाइल में हाथ मांगना। जिसे देखकर आप भी कहेंगे ‘बहुत याराना लगता है’।

पढ़ें- शाहरुख ने कहा ‘मैंने सपने में भी नहीं सोचा था बन जाऊंगा legend’  
विज्ञापन

3 of 6
बॉलीवुड
'थ्री ईडियट्स'

Engineering कॉलेज में तीन दोस्त राजू, रैन्चो और फरहान की कहानी तो आपको याद ही होगी। साथ ही वो डॉयलाग भी जिसने दोस्ती के मायनों को लब्जों में बयां कर सच्चाई की झड़ी सी ही लगा दी थी। 'दोस्त अगर फेल होता है तो दुख होता है लेकिन अगर दोस्त फर्स्ट आ जाता है तो ज्यादा दुख होता है'।
 

4 of 6
बॉलीवुड
'मैंने प्यार किया..'

सलमान खान और भाग्य श्री की दोस्ती का 'नो सॉरी नो थैक्यू' का डॉयलाग तो आपने कई बार सुना भी होगा और इस्तेमाल भी किया होगा। दोस्ती के सही मायने क्या होते हैं इस फिल्म में सही तरीके से पर्दे पर उतारा गया है जिसे लोग आज भी देखकर inspire होते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
बॉलीवुड
'ये जवानी है दीवानी'

चार दोस्ती की कहानी 'ये जवानी है दीवानी ' में कॉलेज से पासआउट दोस्ती की कहानी को बयां किया गया है। जिसमें एक साथ मस्ती के साथ जिंदगी के उतार चढ़ाव को भी बखूबी दिखाया गया है। साथ ही रणवीर के एक डॉयलाग ने तो मानों दोस्ती की पूरी कहानी एक लाइन में ही बयां कर दी हो और वो है...'मैं उठना चाहता हूं..दौड़ना चाहता हूं..गिरना भी चाहता हूं..बस रुकना नहीं चाहता'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉलीवुड
'जिंदगी ने मिलेगी दोबारा'

ऋतिक, कैटरीना, अभय और फरहान अख्तर की बेहतरीन दोस्ती की कहानी को फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में दर्शाया गया है जिसका एक डॉयलाग आपके दिल पर ऐसी छाप छोड़ देता है जिसके बाद कोई भी शायद अपनी लाइफ में ठहरना नहीं चाहेगा। 'जब दर्द का बादल छाए, जब गम का साया लहराएं, जब आंसू पलकों तक आएं, जब ये तन्हा दिल घबराए अपने दिल को समझाना दिल आखिर तू क्यों रोता है दुनिया में यूं ही होता है'। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें