फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Remakes: 'मर्डर 2' से लेकर 'राधे' तक, कोरियाई रीमेक हैं बॉलीवुड की ये फिल्में

Fri, 05 Jul 2024 08:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
सिने प्रेमियों ने हिंदी फिल्मों को लेकर एक बात जरूर गौर की होगी। वह बात यह है कि वर्षों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्मों और गानों को रीमेक करने का चलन रहा है।  ज्यादातर फिल्मकारों को यह प्रेरणा हॉलीवुड, टॉलीवुड (तेलुगु फिल्में), कॉलीवुड (तमिल फिल्में), मॉलीवुड (मलयालम फिल्में) और पश्चिम की अच्छी तरह से प्रदर्शन की गई फिल्मों मिलती है। यही नहीं कई बार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री जापानी और कोरियाई फिल्मों से भी प्रेरित होकर भी फिल्में बना चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
राधे - फोटो : यूट्यूब
राधे- द आउटलॉज
सलमान खान की फिल्म राधे को सीधा ओटीटी पर रिलीज किया गया था। यह कोरियाई फिल्म द आउटलॉज  से प्रेरित थी, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। द आउटलॉज एक आर-रेटेड क्राइम एक्शन-थ्रिलर थी। यह एक सुपर डुपर हिट रही, जो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कोरियाई फिल्मों में से एक बनी। इसके विपरीत, राधे को दर्शकों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया था।
विज्ञापन

3 of 8
आवारापन - फोटो : यूट्यूब
आवारापन- अ बिटरस्वीट लाइफ
इमरान हाशमी की बेहतरीन फिल्मों में आवारापन का नाम भी शामिल किया जाता है। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। आवारापन भले ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी, लेकिन ज्यादातर दर्शकों के दिलों में यह फिल्म जगह बनाने में सफल रही। यह मूल रूप से कोरियाई फिल्म अ बिटरस्वीट लाइफ से प्रेरित थी, जो साल 2005 में रिलीज हुई थी। आवारापन के कथानक को मूल फिल्म की तुलना में हिंदी दर्शकों के हिसाब से थोड़ा बदला गया था।

4 of 8
बर्फी - फोटो : यूट्यूब
बर्फी - लवर्स कॉन्सर्टो
इस लिस्ट में रणबीर कपूर की फिल्म बर्फी का नाम भी शामिल है। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म काफी ज्यादा सफल रही थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह कोरियाई फिल्म लवर्स कॉन्सर्टो से प्रेरित होकर बनाई गई थी, जो 2002 में रिलीज हुई थी। बर्फी भले ही एक रीमेक थी, लेकिन फिल्म के कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों के साथ समीक्षकों का भी दिल जीत लिया था।
विज्ञापन

5 of 8
भारत - फोटो : यूट्यूब
भारत- ओड टू माई फादर
सूची में सलमान खान की एक और फिल्म नाम शामिल है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कारोबार करने में सफल रही थी। यह फिल्म ओड टू माई फादर से प्रेरित थी, जो साल 2014 में आई थी। मूल फिल्म में 1950 से लेकर 2010 तक दक्षिण कोरिया के इतिहास को दर्शाया गया था।
विज्ञापन

6 of 8
एक विलेन - फोटो : यूट्यूब
एक विलेन- आई सॉ द डेविल
सिद्धार्थ मल्होत्रा की सुपरहिट फिल्मों में एक विलेन का नाम भी शामिल किया जाता है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल रही थी। यह फिल्म कोरियाई फिल्म का रीमेक थी, जो साल 2010 में रिलीज हुई थी। एक विलेन का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। फिल्म की कहानी के साथ इसके गाने भी दर्शकों ने खूब पसंद किए थे।
विज्ञापन

7 of 8
धमाका - फोटो : यूट्यूब
धमाका- द टेरर लाइव
कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। फिल्म में उनकी अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। यह कोरियाई फिल्म द टेरर लाइव से प्रेरित थी, जो 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में कार्तिक आर्यन ने एक टीवी पत्रकार का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

8 of 8
मर्डर 2 - फोटो : यूट्यूब
मर्डर 2- द चेजर
इमरान हाशमी की मर्डर 2 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी। साल 2011 में रिलीज हुई मर्डर 2 भी एक कोरियाई फिल्म द चेजर से प्रेरित थी। फिल्म एक वास्तविक जीवन के सीरियल किलर पर आधारित थी।
Despicable Me 4 Review: संवाद के लिए भाषा की जरूरत नहीं होती, मिनियन्स की बातें देख लोटपोट हो जाएंगे..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें