फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा की ये 10 सुपरहिट फिल्में दरअसल हैं रीमेक, देखिए कहां से आया असली आइडिया

Mon, 01 Jun 2020 11:34 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
हिंदी सिनेमा की रीमेक फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में आज के दौर में लगातार रीमेक फिल्में बन रही हैं। सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार और शाहिद कपूर जैसे कलाकार ऐसी तमाम हिट रीमेक फिल्में दे चुके हैं। लेकिन आपको बता दें यह चलन आज का नहीं बल्कि बहुत पुराना है। शुरुआत से ही साउथ इंडस्ट्री की बेहतरीन फिल्मों के हिंदी रीमेक बनते आ रहे हैं। इसमें तमिल फिल्मों की भी एक लंबी फेरिस्त है जिनमें फिल्मकार के. भाग्यराज एक बड़ा नाम है। उनकी ढेरों फिल्मों की रीमेक को हिंदी भाषी दर्शकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। आज हम आपको ऐसी ही कुल 10 सुपरहिट हिंदी फिल्मों से रुबरू करवाने जा रहे हैं जो के. भाग्यराज निर्देशित और लिखित फिल्मों पर आधारित रहीं।
विज्ञापन

2 of 11
एक ही भूल - फोटो : सोशल मीडिया
एक ही भूल (1981)
फिल्म एक ही भूल साल 1981 में रिलीज हुई थी। लक्ष्मी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण ए.पूर्णचंद्र राव ने किया। वहीं फिल्म का निर्देशन तातिनेनी राम राव ने किया। फिल्म में जितेन्द्र, रेखा मुख्य भूमिका में दिखे वहीं इसका संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया। दशहरा और बकरीद के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बलबूते ही जितेन्द्र को एक पारिवारिक हीरो की छवि प्राप्त हुई थी। यह फिल्म तमिल फिल्म मौना गीतंगल की हिंदी रीमेक थी। के. भाग्यराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हिंदी के अलावा इसे तेलुगू, मलयालम और कन्नड में भी बनाया गया था।  
विज्ञापन

3 of 11
वो 7 दिन - फोटो : सोशल मीडिया
वो 7 दिन (1983)
अनिल कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरी और नसीरुद्दीन शाह अभिनीत फिल्म वो 7 दिन का निर्देशन बापू ने किया था। यह के. भाग्यराज के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म अन्था एजहु नाटकल की हिंदी रीमेक है। वो 7 दिन का स्क्रीनप्ले के. भाग्यराज ने ही लिखा था। वहीं फिल्म का निर्माण सुरिंदर कपूर और बोनी कपूर ने किया था। यह फिल्म लोगों ने खूब पसंद की थी। हालांकि इस फिल्म के पीछे कपूर परिवार को खूब पापड़ बेलने पड़े थे। दरअसल भाग्यराज से इस फिल्म के अधिकार खरीदने के लिए अनिल कपूर और बोनी कपूर चेन्नई गए थे लेकिन उनके पास पैसे कम पड़ गए थे। इसके बाद उन्हें संजीव कपूर से कुछ लाख रुपये लेने पड़े थे जो उस वक्त चेन्नई में ही मौजूद थे वहीं दोनों ने शबाना आजमी से भी कुछ पैसे उधार लिए थे। यह फिल्म साल 1983 में रिलीज हुई थी। लेकिन साल 1982 में फिल्म प्रेम रोग के हिट हो जाने के बाद  पद्मिनी कोल्हापुरी  काफी व्यस्त हो गई थीं और उनके डेट्स आसानी से नहीं मिल रहे थे। इसके बाद अनिल कपूर ने काफी कोशिशों के बाद शूटिंग के लिए पद्मिनी के डेट्स हासिल किए थे।  वहीं पहले यह फिल्म मिथुन को ऑफर की गई थी लेकिन डिस्को डांसर की सफलता के बाद उन्होंने अपने फीस में बढ़ोतरी कर दी थी। बोनी ने जब यह फिल्म अनिल को लेकर बनाने की घोषणा की थी तब दो फाइनेंसर्स और तीन डिस्ट्रीब्यूटर्स पीछे हट गए थे। दरअसल तब तक अनिल कपूर को शोहरत नसीब नहीं हुई थी। खुद नसीरुद्दीन शाह भी अनिल कपूर के साथ सह कलाकार के तौर पर नजर नहीं आना चाहते थे लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर्स को फिल्म आसानी से बेचने के लिए बोनी कपूर किसी भी कीमत पर नसीरुद्दीन शाह को फिल्म में चाहते थे जिसके लिए उन्होंने उनकी फीस में भी बढ़ोतरी की थी।

4 of 11
फिल्म- मास्टरजी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मास्टरजी (1985)
यह एक हिंदी कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन कोवेलामुदी राघवेन्द्र राव ने किया था। वहीं के. भाग्यराज ने फिल्म का लेखन किया था। राजेश खन्ना और श्रीदेवी जैसे सितारो से सजी यह फिल्म के भाग्यराज की ही फिल्म मुधानाई मुदिछु की हिंदी रीमेक थी। यह फिल्म उस जमाने में 7.77  करोड़ रुपये की कमाई के साथ सफल साबित हुई थी। मास्टरजी में पहले अमिताभ बच्चन मुख्य अभिनेता के तौर पर नजर आने वाले थे और के. भाग्यराज फिल्म का निर्देशन करने जा रहे थे। लेकिन अमिताभ बच्चन के फिल्म से हटने के बाद के. भाग्यराज ने भी फिल्म से किनारा कर लिया। भाग्यराज सिर्फ अमिताभ बच्चन के साथ ही इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे। इस फिल्म के लिए अनिल कपूर भी काफी उत्साहित थे लेकिन निर्माताओं के अनुसार वह इस किरदार के लिए काफी युवा थे। संजीव कुमार ने भी मूल फिल्म को देखने के बाद उसे करने की इच्छा प्रकट की थी लेकिन खराब स्वास्थ्य के चलते वह फिल्म में काम नहीं कर पाए। जितेन्द्र फिल्म मुधानाई मुदिछु के अधिकार खरीदना चाहते थे लेकिन अधिक पैसे की मांग के बाद उन्हें पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 11
आखिरी रास्ता - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी रास्ता (1986)
तमिल फिल्म ए प्रिजनर्स डायरी की हिंदी रीमेक आखिरी रास्ता का निर्देशन के. भाग्यराज ने किया था। वहीं भाग्यराज ने ही मूल फिल्म की पठकथा लिखी थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया प्रदा और श्रीदेवी मुख्य किरदारों में नजर आए थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने पिता और पुत्र के रूप में डबल रोल किया था। अदालत, देश प्रेमी और महान जैसी फिल्मों के बाद यह चौथी दफा था जब उन्होंने पिता-पुत्र का डबल रोल किया था। इस फिल्म के बाद से अमिताभ बच्चन ने अपने राजनीतिक करियर के लिए ब्रेक लिया था। और साल 1988 में फिल्म शहंशाह से वापसी की थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर ने पहली बार एक साथ काम किया था।
विज्ञापन

6 of 11
बेटा - फोटो : सोशल मीडिया
बेटा (1992)
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था। बेटा, 1987 में के भाग्यराज के निर्देशन में रिलीज हुई तमिल फिल्म एंगा चिन्ना रासा की हिंदी रीमेक थी। तमिल और हिंदी के साथ ही इस फिल्म को दूसरी भाषाओं में भी बनाया गया था। बेटा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री, सह अभिनेत्री, गायिका और कोरियोग्राफर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड प्राप्त हुआ था। इस फिल्म का शुरुआती नाम बड़ी बहू रखा गया था। वहीं अरुणा ईरानी वाले किरदार से वहिदा रहमान, शर्मिला टैगोर, माला सिन्हा ने किनारा कर लिया था। उनके मुताबिक यह किरदार काफी नकारात्मक था। वहीं माधुरी दीक्षित वाले किरदार के लिए श्रीदेवी को अप्रोच किया गया था लेकिन वह अनिल कपूर के साथ काफी फिल्मों में नजर आ चुकी थीं इस वजह से उन्होंने फिल्म का मना कर दिया। फिल्म की कहानी और अभिनय के साथ ही नच मुंडिया, धक-धक करने लगा और कोयल सी तेरी बोली जैसे गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन

7 of 11
फिल्म राजा बाबू का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
6. राजा बाबू (1994)
डेविड धवन और गोविंदा के निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी  वाली यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। गोविंदा के अलावा इस फिल्म में करिश्मा कपूर, कादर खान, शक्ति कपूर मुख्य किरदारों में दिखे थे। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। के. भाग्यराज के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म रसुकुट्टी की हिंदी रीमेक राजा बाबू, गोविंदा-करिश्मा की लगातार रिलीज हुई चौथी फिल्म थी। इस फिल्म के लिए पहले जूही चावला को अप्रोच किया गया था लेकिन उन्हें फिल्म की कहानी कुछ खास पसंद नहीं आई थी। इस फिल्म के लिए शक्ति कपूर को सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन का फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

8 of 11
अंदाज - फोटो : सोशल मीडिया
7. अंदाज (1994)
के. भाग्यराज निर्देशित और अभिनीत तमिल फिल्म सुन्दरा कंडम की हिंदी रीमेक अंदाज का निर्देशन डेविड धवन और निर्माण पहलाज निहलानी ने किया था। फिल्म में अनिल कपूर, जूही चावला, करिश्मा कपूर और कादर खान लीड रोल में दिखे थे। इस फिल्म को लेकर गोविंदा की नाखुशी सामने आई थी। दरअसल गोविंदा को लगता था कि पहलाज और उनकी जोड़ी काफी हिट साबित हुई है इसलिए उन्हें इस फिल्म में कॉस्ट किया जाना चाहिए था।

9 of 11
गोपी किशन - फोटो : सोशल मीडिया
गोपी किशन (1994)
यह हिंदी एक्शन कॉमेडी फिल्म के. भाग्यराज की हिट तमिल फिल्म अवसरा पुलिस 100 की हिंदी रीमेक है। गोपी किशन में सुनील शेट्टी का जबरदस्त अभिनय देखने को मिला था। फिल्म में उनका डबल रोल नजर आया है। मुख्य तौर पर वह एक पुलिस अफसर की भूमिका में दिखाई देते हैं। शुरुआती दौर में इस फिल्म का नाम तीर कमान रखा गया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल हुई थी। इस फिल्म में करिश्मा कपूर ने दिव्या भारती को और शिल्पा शिरोडकर ने फरहीन को रिप्लेस किया था।

10 of 11
मिस्टर बेचारा - फोटो : सोशल मीडिया
मिस्टर बेचारा (1996)
इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन के. भाग्यराज ने किया था। फिल्म में मुख्य किरदारों के तौर पर श्रीदेवी, अनिल कपूर, नागार्जुन नजर आए। 3.75 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने 5.84 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई के. भाग्यराज की ही तमिल फिल्म वीटला विशेषंगा की हिंदी रीमेक है। मिस्टर बेचारा में श्रीदेवी और नागार्जुन आखिरी दफा नजर आए थे। दोनों ने इससे पहले कुल सात फिल्मों में एक साथ काम किया था। वहीं श्रीदेवी और अनुपम खेर ने इस फिल्म में दूसरी दफा के.भाग्यराज के साथ काम किया।
विज्ञापन

11 of 11
घरवाली बाहरवाली - फोटो : सोशल मीडिया
10. घरवाली बाहरवाली (1998)
अनिल कपूर, रवीना टंडन और रंभा जैसे कलाकारों से सजी इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया। यह फिल्म 1995 में रिलीज हुई तमिल फिल्म थाईकुलामे थाईकुलामे की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म की कहानी के. भाग्यराज ने लिखी थी। इस फिल्म में रंभा के किरदार के लिए पहले ट्विंकल खन्ना को अप्रोच किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें