फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wajid Khan Death: वाजिद खान के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, प्रियंका से लेकर सोनू निगम तक ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 01 Jun 2020 11:05 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वाजिद खान अपने भाई साजिद के साथ - फोटो : Social Media
साल 2020 दुनिया के साथ- साथ बॉलीवुड के लिए भी काल साबित हो रहा है। पहले ऋषि कपूर फिर इरफान खान और अब मशहूर संगीतकार वाजिद खान भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। वाजिद की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। किसी को उनके अचानक जाने पर विश्वास नहीं हो रहा है। बॉलीवुड सितारे वाजिद खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वाजिद खान कोरोना से संक्रमित थे। उनके परिवार की ओर से बीबीसी को बताया गया है, 'वाजिद खान किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका दो साल पहले ट्रांस्पलांट हुआ था। उनके गले में इंफेक्शन था, वे चेंबूर के सुराना अस्पताल में भर्ती थे। अभी उनकी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई है।'
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दुख जताते हुए ट्वीट किया है, 'भयानक समाचार। एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी। उनका हमेशा मुस्कुराते रहना। बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त। आप मेरे विचारों और प्रार्थना में हो।'
 
विज्ञापन

3 of 6
वरुण धवन - फोटो : social media
अभिनेता वरुण धवन, वाजिद खान की मौत की खबर सुनकर हैरान हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'वाजिद खान भाई मेरे और मेरे परिवार के बेहद करीब थे। वह आसपास रहने वाले सबसे सकारात्मक लोगों में से एक थे। हम आपको याद करेंगे वाजिद भाई। संगीत के लिए धन्यवाद।'
 

4 of 6
परिणीत चोपड़ा - फोटो : Social Media
परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'वाजिद भाई आप सबसे अच्छे इंसान थे! हमेशा मुस्कुराते रहते थे। हमेशा गाते रहते थे। उनके साथ हर संगीत सत्र यादगार रहा। आप सच में बहुत याद किए जाएंगे वाजिद भाई।'
 
विज्ञापन

5 of 6
मीका सिंह - फोटो : Social Media
मीका सिंह ने लिखा है, 'हम सभी के लिए बहुत दुखद समाचार .. सबसे प्रतिभाशाली गायक और संगीतकार जिन्होंने  इतने हिट दिए हैं, मेरे बड़े भाई वाजिद खान हमें छोड़कर चले गए.. अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे,। मैं आपसे हमेशा प्यार करता हूं और आपको हमेशा याद करूंगा। आपका संगीत सदाबहार है। बॉलीवुड उद्योग के लिए एक बड़ा नुकसान।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनू निगम - फोटो : file photo
सोनू निगम ने भी वाजिद खान के निधन पर दुख जताया है। साजिद-वाजिद के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'मेरे भाई वाजिद खान हमें छोड़कर चले गए।'



नरगिस की शादी की खबर सुनकर रो पड़े थे राज कपूर, नौ साल तक चले इस रिश्ते का ऐसे हुआ था अंत

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें