फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल: इन सितारों ने सड़क से उठाकर बच्चों को बनाया घर का चिराग, ये हीरोइन तो 34 बच्चों की है मां

Sat, 19 Jun 2021 04:58 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सुष्मिता सेन, मिथुन चक्रवर्ती, रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई कलाकारों ने शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की और माता-पिता भी बने। तो वहीं कुछ सितारों ने अपने बच्चों को जन्म दिया। लेकिन कुछ सितारों ने बच्चों को गोद भी लिया है। फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे भी सितारे हैं, जिन्होंने शादी ना होने के बावजूद अनाथालय से बच्चों को गोद लिया और उनका पालन पोषण कर उनको नई जिंदगी दी। इस बात के लिए आज भी उन सितारों के फैंस सेलेब्स पर गर्व करते हैं। सिर्फ यही नहीं जब इन सितारों के बच्चा गोद लेने की खबर सामने आई तो लोगों ने इनकी जमकर तारीफ की थी। आज सभी सेलेब्स गोद लिए हुए बच्चों को खुशहाल जिंदगी दे रहे हैं और उनकी पढ़ाई से लेकर लाइफस्टाइल तक पूरा ख्याल रख रहे हैं। सिर्फ पैरेंट्स ही नहीं बच्चे भी अपने माता-पिता के नाम और काम को काफी समझते हैं और मीडिया से उसी हिसाब से डील करते हैं। तो आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बच्चों को गोद लेकर वाहवाही लूटी और उन्हें अपना नाम दिया।
विज्ञापन

2 of 8
सुष्मिता सेन और उनकी बेटियां - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का आता है। सुष्मिता सेन ने शादी नहीं की है और वो भारत की पहली मिस यूनिवर्स सिंगल पैरेंट है। उन्होंने रेने और अलीशा नाम की दो बच्चियों को गोद लिया था। सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों को बहुत मानती हैं और उनको हर तरह से खुशी देने की कोशिश करती है। सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी अब फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रख चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 8
मंदिरा बेटी और उनके बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया
मंदिरा बेदी
बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने जबलपुर के अनाथालय से तारा नाम की एक बच्ची को गोद लिया था। उन्होंने कानूनी तौर पर तारा को अपनी बेटी माना और उसे नई जिंदगी भी दी। मंदिरा बेदी अपनी अनाथ ली हुई इस बच्ची को खुद पढ़ाती हैं, और उसके साथ समय भी बिताती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर मंदिरा बेटी के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।

4 of 8
मिथुन चक्रवर्ती और दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन चक्रवर्ती
नेकदिल सितारों की लिस्ट में मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। मिथुन चक्रवर्ती के चार बच्चे हैं, जिसमें से उन्होंने अपनी छोटी बेटी दिशानी को कूड़े के ढेर में पाया था। मिथुन चक्रवर्ती ने इस बच्ची को अपना नाम दिया और उसका पालन पोषण किया। दिशानी, अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 8
सलीम खान, सलमान खान, अरबाज खान, अर्पिता खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलीम खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक बच्ची को फुटपाथ पर रोते हुए देखा था, जिसकी मां की मौत हो चुकी थी। सलीम खान से बच्ची का दुख देखा नहीं गया और उन्होंने उसे गोद में उठा लिया। सलीम खान ने बच्ची को अपनी बेटी के रूप में पाला पोसा और एक नई जिंदगी दी। ये बच्ची और कोई नहीं बल्कि अर्पिता खान हैं। जो अब बड़ी हो चुकी हैं और उनकी शादी भी हो चुकी हैं। अर्पिता खान की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है। सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान अपनी बहन को बहुत प्यार करते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
रवीना टंडन और उनकी बेटियां - फोटो : सोशल मीडिया
रवीना टंडन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में दो बच्चियों को गोद लिया था। उन्होंने दोनों बच्चियों को एक नई जिंदगी दी। रवीना टंडन ने दोनों बच्चियों का नाम पूजा और छाया रखा था। अब रवीना टंडन अपनी बेटियों की शादी भी कर चुकी है, और दोनों खुशहाल जीवन बिता रही हैं। यही नहीं रवीना टंडन नानी भी बन चुकी हैं।
विज्ञापन

7 of 8
सनी लियोनी, डेनियल वेबर और उनके बच्चे
सनी लियोनी
हॉट और खूबसूरत एक्ट्रेस सनी लियोनी ने साल 2017 में महाराष्ट्र के लातूर से एक बच्ची को गोद लिया था। इस बच्ची का नाम उन्होंने निशा कौर वेबर रखा। सनी लियोनी बच्ची को अच्छी शिक्षा दे रहीं हैं। निशा अपने माता-पिता के साथ अमेरिका में रह रही हैं।
विज्ञापन

8 of 8
प्रीति जिंटा और उनकी गोद ली हुईं बच्चियां - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने एक साथ 34 लड़कियों को गोद लिया था। साल 2009 में प्रीति जिंटा ने ऋषिकेश के एक अनाथालय से इन बच्चियों को गोद लिया था। 34 बच्चियों की मां प्रीति जिंटा अपनी बच्चियों का खूब ख्याल रखती हैं और समय-समय पर उनसे मिलने भी जाती रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें