फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film Stars: फिल्में फ्लॉप होने पर मेकर्स का सहारा बने ये सितारे, नहीं लिया मेहनताना

Wed, 06 Sep 2023 04:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
फिल्मी सितारे किसी भी फिल्म के लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं। सिर्फ स्टार्स ही क्यों, निर्माता-निर्देशन से लेकर तमाम क्रू सदस्य की दिन-रात की मेहनत फिल्म को बनाने के पीछे लगी होती है। हालांकि, दर्शकों के बीच पहुंचने के बाद कोई फिल्म उनका दिल जीतने में कामयाब होती है तो कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरती है। फिल्म के फ्लॉप होने पर सितारों-निर्माताओं की साख पर बट्टा तो लगता ही है, साथ ही आर्थिक नुकसान होता है सो अलग। हालांकि, कई स्टार्स इस मुश्किल घड़ी में मेकर्स का सहारा बने हैं। जब फिल्में फ्लॉप हुईं तो उन्होंने फीस छोड़ दी। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परपेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई। फिल्म के पिटने के बाद कथित तौर पर आमिर ने अपनी फीस लौटा दी थी। हालांकि मेकर्स ने इन खबरों का खंडन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर ने इस फिल्म को चार साल दिए, लेकिन उन्होंने इससे एक पैसा भी नहीं कमाया। 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान
सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी अपनी फ्लॉप फिल्मों अशोका और पहेली के निर्माताओं को फीस में से कुछ हिस्सा लौटा दिया था। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलवाले के पिटने पर भी किंग खान ने रोहित शेट्टी को अपनी फीस का आधा हिस्सा लौटा दिया था। 

4 of 6
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा
इस लिस्ट में विजय देवरकोंडा का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो लाइगर के पिटने के बाद अभिनेता विजय देवरकोंडा ने भी निर्माताओं का पैसा लौटाया था। एक्टर ने अपनी फीस में से छह करोड़ रुपये निर्माताओं को लौटाए थे। 
Janmashtami 2023: नन्हे कान्हा का किरदार निभा छाए ये बाल कलाकार, नटखट छवि से जीता दर्शकों का दिल
विज्ञापन

5 of 6
चिरंजीवी - फोटो : social media
चिरंजीवी
सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी अपनी फिल्म आचार्य के पिटने पर काफी नुकसान झेला था। इस फिल्म के फ्लॉप जाने के बाद चिरंजीवी ने कथित तौर पर फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स को करीब 20 करोड़ रुपये चुकाए थे। 
Parineeti Chopra: 'शुद्ध देसी रोमांस' को दस साल पूरे, परिणीति ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा खास पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अमीषा पटेल
इन दिनों 'गदर 2' की सफलता के जश्न में डूबीं अमीषा पटेल भी ऐसी उदारता दिखा चुकी हैं। हाल ही में अमीषा पटेल ने भी दावा किया है कि अपनी एक फिल्म नहीं चलने पर उन्होंने मेकर्स से फीस नहीं ली थी, हालांकि उन्होंने फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया।
Thank You For Coming: थैंक्यू फॉर कमिंग का ट्रेलर रिलीज, सही पार्टनर की तलाश में संघर्ष करती नजर आईं भूमि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें