फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: डेब्यू फिल्म में किसिंग सीन देकर सुर्खियों में आ गई थीं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट देख रह जाएंगे हैरान

Fri, 18 Nov 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में पहले के समय में किसिंग सीन शायद ही किसी फिल्म में देखने को मिलता था। हालांकि वक्त के साथ धीरे-धीरे फिल्म में इस तरह के सीन दिखना आम हो गया। आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने डेब्यू फिल्म में ही किसिंग सीन देकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं।
Shraddha Walker Movie: दिल दहला देने वाले श्रद्धा वालकर हत्याकांड पर शुरू हुई फिल्म, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आलिया भट्ट का आता है। आलिया मौजूदा समय की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। साल 2022 में रिलीज हुई उनकी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। आलिया ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया और सिद्धार्थ के बीच एक किसिंग सीन भी था जिसकी वजह से एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई थीं।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने काफी देर से सीखा वर्क-लाइफ बैलेंस, बोलीं- अच्छा लगता था 24 घंटे काम करने का ख्याल
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : insta
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर की एक्टिंग में हर फिल्म के साथ सुधार नजर आ रहा है। वह अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'मिली' रिलीज हुई थी जिसमें उनके अभिनय की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। जान्हवी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से की थी। फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर ने भी डेब्यू किया था। फिल्म में दोनों के बीच किसिंग सीन भी था।
Splitsvilla 14: बोल्ड अंदाज में उर्फी ने ली एमटीवी स्प्लिट्सविला में एंट्री, कंटेस्टेंट्स को धमकाती आईं नजर

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अब तक कई बड़े  सितारों के साथ नजर आ चुकी हैं। सारा आखिरी बार फिल्म 'अतरंगी रे' में धनुष और अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। वहीं, उनके डेब्यू की बात करें तो अपने करियर की शुरुआत उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'केदारनाथ' से की थी। फिल्म में दोनों के बीच किसिंग सीन था जो उस समय चर्चा का विषय बन गया था।
Vaishali Thakkar Suicide Case: टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर की आत्महत्या की आरोपी को मिली अग्रिम जमानत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन
कृति सेनन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म 'भेड़िया' में नजर आने वाली हैं। कृति ने 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म से टाइगर श्रॉफ ने भी डेब्यू किया था। दोनों का फिल्म में किसिंग सीन भी था। साबिर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
Mother Life Based Movies: मां के संघर्ष को बखूबी दिखाती हैं ये फिल्में, जानिए कौन से ओटीटी पर हैं मौजूद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें