फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drishyam 2: अजय देवगन की 'दृश्यम 2' देखने पहुंची काजोल, एक्टर के साथ जमकर दिए पोज

Thu, 17 Nov 2022 11:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
काजोल पहुंची दृश्यम 2 देखने - फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' रिलीज से बस चंद घंटे दूर है। 18 नवंबर 2022 को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। रिलीज से एक दिन पहले इस फिल्म का स्पेशल प्रीमियर रखा गया, जहां सितारों का मेला जुटा। इस दौरान एक्ट्रेस काजोल भी अपने पति की इस फिल्म को देखने आईं। काजोल ने फिल्म देखने से पहले अजय देवगन के साथ जमकर फोटोग्राफ्स भी क्लिक कराए।
विज्ञापन

2 of 4
अजय देवगन-काजोल - फोटो : अमर उजाला
फिल्म के प्रीमियर के दौरान काजोल और अजय देवगन एक जैसे रंग के आउटफिट्स में नजर आए। काजोल जहां लाल रंग के बॉर्डर वाली काली साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं अजय देवगन ब्लैक पैंट और ब्लैक जैकेट में जबरदस्त लगे। फिल्म देखने जाने के दौरान फोटग्राफर्स ने दोनों से पोज देने को कहा तो काजोल-अजय देवगन ने निराश नहीं किया।
Uunchai Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'ऊंचाई' की मजबूत पकड़ बरकरार, सातवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
विज्ञापन

3 of 4
तब्बू-सौम्या टंडन - फोटो : अमर उजाला
प्रीमियर में तब्बू भी नजर आईं। बता दें कि 'दृश्यम 2' में अजय देवगन के साथ तब्बू का भी अहम रोल है। प्रीमियर में भी वह ग्रीन कलर के आउटफिट्स में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं। उन्होंने भी जमकर फोटोज क्लिक कराए। तब्बू के अलावा एक्ट्रेस सौम्या टंडन भी प्रीमियर में नजर आईं। अपने लुक से उन्होंने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
Mother Life Based Movies: मां के संघर्ष को बखूबी दिखाती हैं ये फिल्में, जानिए कौन से ओटीटी पर हैं मौजूद
विज्ञापन

4 of 4
सोहेल खान-विद्युत जामवाल - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर एक्टर सोहेल खान और विद्युत जामवाल भी शिरकत करते नजर आए। इनके अलावा और भी कई सितारे प्रीमियर में पहुंचे। आपको बता दें कि फिल्म 'दृश्यम 2' वर्ष 2015 में आई फिल्म 'दृश्यम' की ही अगली कड़ी है। फैंस के बीच इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज है।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने काफी देर से सीखा वर्क-लाइफ बैलेंस, बोलीं- अच्छा लगता था 24 घंटे काम करने का ख्याल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें