फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Side Roles: साइड रोल निभाकर भी छा गईं ये हसीनाएं, आज भी फिल्म का नाम लेते ही आती है सबसे पहले इनकी याद

Thu, 06 Apr 2023 11:26 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में कुछ हसीनाएं ऐसी भी हैं, जिन्होंने साइड रोल निभाकर भी पर्दे पर धमाल मचा दिया। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर परिणीति चोपड़ा तक का नाम शामिल है।
 
विज्ञापन
1 of 6
साइड रोल - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हमेशा से ही मुख्य भूमिका निभाने वाले सितारों को ज्यादा अहमियत दी जाती है। अक्सर फिल्म में इन सितारों के ही किरदारों को लोग जानते हैं और उनके जरिए इसे याद रखते हैं। हालांकि, कुछ मूवी ऐसी भी हैं जिनमें साइड रोल निभाने वाली अभिनेत्रियों ने ज्यादा तारीफें बटोरी हैं। साथ ही उनका रोल लोगों के जहन में इस कदर बस गया कि जब भी उन फिल्मों की बात होती है, लोग उस किरदार को जरूर याद करते हैं। इन साइड रोल निभाने वाली हसीनाओं में प्रियंका चोपड़ा से लेकर ऐश्वर्या राय तक का नाम शामिल है, इन्हें किस फिल्मों में इस तरह की भूमिका के लिए याद किया जाता है, आइए जान लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने साल 2015 की आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में काशीबाई की भूमिका निभाई थी। प्रियंका का दमदार किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था। इतना ही नहीं इसको लेकर खुद प्रियंका इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि उन्हें अपने अभिनय के लिए इतने गुलदस्ते मिले कि उनका कमरा उन्हें गार्डन जैसा लगने लगा था। वहीं, प्रियंका ने माना था कि काशीबाई का किरदार उनके अब तक के करियर के सबसे कठिन किरदारों में से एक था। 
विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' पर्दे पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म का जिक्र आज भी समय-समय पर होता रहता है। वहीं, इस मूवी में पूजा का किरदार निभाकर करीना कपूर ने सबको अपना दीवाना बना दिया था। एक्ट्रेस का फेमस डायलॉग 'कौन है जिसने 'पू' को मुड़कर नहीं देखा...' आज भी हर किसी को याद है। करीना कपूर ने भी अपने हालिया इंटरव्यू में 'पू' के किरदार को आइकॉनिक बताते हुए साफ किया था कि उसे कोई और अब उस तरीके से नहीं कर सकता है। 

Love Kills 2 Review: अमरोहा हत्याकांड पर दिल दहला देने वाली डॉक्यु सीरीज, डिसक्वरी+ ने खींची लंबी लकीर

4 of 6
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'फैशन' तो हर किसी को याद ही होगी। मधुर भंडारकर की इस मूवी ने ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध के पीछे का काला सच सबके सामने लाया था। इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि, इसमें साइड रोल निभाने वाली कंगना रनौत ने सबसे ज्यादा तारीफें बटोरीं। कंगना की चाल, ढाल और उनके हटके किरदार ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया। आज भी फैशन का नाम आते ही कंगना की उस फिल्म से छवि फैंस की आंखों के सामने आ जाती है। 

Leo: विजय और लोकेश कनगराज की 'लियो' ने रिलीज से पहले कमाए करोड़ों, सिनेमाघरों में इस दिन दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन

5 of 6
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2011 की फिल्म 'लेडीस वर्सेस रिकी बहल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली परिणीति चोपड़ा ने इसमें डिंपल का किरदार निभाया था। इस साइड रोल से भी एक्ट्रेस ने हर किसी का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं उन्हें उनके शानदार अभिनय के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। 

Namashi Mithun: 'बैड बॉय' से बॉलीवुड में कदम रखेंगे मिथुन दा के बेटे नमाशी, बोले- यह चुनौती भरा काम
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को तमाम हिट फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस भले ही आजकल इक्का-दुक्का प्रोजेक्ट में ही नजर आती हैं, लेकिन उनके फैंस इनका बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं। वहीं, आपको साल 2016 की आई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' तो याद ही होगी। इसमें अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर मुख्य भूमिकाओं में थें, लेकिन ऐश्वर्या के किरदार ने मूवी में चार चांद लगा दिए। एक्ट्रेस का इस फिल्म में बोल्ड अवतार और अंदाज देखने को मिला था, जिसे उनके फैंस के जरिए खूब सराहा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें