साउथ सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री सामंथा प्रभु की फिल्म 'शाकुंतलम' से साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बेटी डेब्यू करने जा रही हैं। अल्लू अर्जुन का जन्मदिन शनिवार आठ अप्रैल को है। मुंबई में आयोजित फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा की झलक पाने के लिए मीडिया भी बेताब दिखा। लेकिन, अफसोस कि वह नहीं आईं। अल्लू अरहा को न देखकर यहां पहुंचे लोगों को निराशा भी हुई। हालांकि, फिल्म में शकुंतला बनी सामंथा और दुष्यंत बने अभिनेता देव मोहन ने सभा को खूब सजाने की कोशिश आखिर तक बरकरार रखी।