हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में किरदारों के साथ काफी प्रयोग किए हैं। चाहे कॉमेडी रोल हो या फिर विलेन का कैरेक्टर इन सभी रोल को कई एक्ट्रेस ने बखूबी बड़े पर्दे पर उतारा है। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही खूबसूरत हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने नकारात्मक भूमिका से दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड रोमांस के फैन नहीं है नवाजुद्दीन, रोमांटिक फिल्मों पर अभिनेता का दो टूक बयान
काजोल को उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। अब तक उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। पर्दे पर अक्सर हीरोइन के रूप में नजर आने वाली काजोल फिल्म गुप्त में अपने विलेन के किरदार की वजह से खूब फेमस हुई थीं। फिल्म में बॉबी देओल और मनीषा कोइराला लीड रोल थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट साबित हुई थी। The Kerala Story Live Updates: सीएम योगी से मुलाकात करेगी 'द केरल स्टोरी' की टीम, कहानी पर होगी चर्चा