सिनेमा जगत में सितारों के कई किस्से मशहूर हैं। कभी किसी सेलेब के बीच तकरार होती है तो कभी किसी को फिल्मों के सेट पर हो जाता है प्यार। लेकिन आज हम न बात करेंगे तकरार की और न ही प्यार। आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसे अभिनेता के बारे में जिसकी आज से 20 साल पहले फिल्म 'गदर: एक प्रेमकथा' सुपरहिट साबित हुई थी। नाम तो आप समझ ही गए होंगे। हम बात कर रहे हैं एक्टर सनी देओल की। जिनका ढाई किलो का हाथ किसी पर पड़ता है तो वो आदमी उठता नहीं उठ जाता है। सनी पाजी के ऐसे तो कई डायलॉग्स और फिल्में हिट साबित हुई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके साथ काम करने से बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों ने कभी मना कर दिया था। जी हां, सनी देओल ने फिल्म इंडस्ट्री की लगभग सभी हसीनाओं के साथ फिल्में की हैं। लेकिन कभी कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी रहीं, जिन्होंने उनके साथ किसी न किसी वजह से काम करने के इंकार कर दिया। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं...
सनी देओल के फिल्मी सफर की छोटी सी झलक
सनी देओल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में फिल्म बेताब से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री अमृता सिंह नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की और साथ ही इस फिल्म ने सनी को उनका पहला फिल्मफेयर अवार्ड दिलाया। 90 के दशक में उन्होंने कई हिट फिल्में कीं, जिसमें डर, घातक, इंडियन, दामिनी, ज़िद्दी, बॉर्डर, फर्ज़ जैसी फिल्में शामिल हैं।
सनी देओल की आखिरी फिल्म 'ब्लैंक' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसके बाद सनी पाजी ने फिल्मों से दूरी बनाते हुए राजनीति में कदम रख दिया। एक्टर भाजपा में शामिल हो गए और उनकी राजनीतिक पारी भी अब तक काफी शानदार रही।