फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन अभिनेताओं ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था अपना फिल्मी करियर, आज बन गए हैं सुपरस्टार

Wed, 24 Feb 2021 06:10 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऋतिक रोशन, संजय दत्त और आमिर खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में कई ऐसे सुपरस्टार हैं, जो बचपन से ही फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने लगे। आज भी उन स्टार्स का जलवा फिल्म इंडस्ट्री में कायम है। दर्शक उन्हें फिल्मों में देखना खूब पसंद करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने लीड एक्टर के तौर पर भले ही फिल्मों में बाद में डेब्यू किया। लेकिन फिल्मों की दुनिया में बचपन से ही कदम रख दिया था।
 
विज्ञापन

2 of 6
आमिर खान - फोटो : Instagram
आमिर खान

बॉलीवुड में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से मशहूर सुपरस्टार आमिर खान का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। साल 1973 में आई फिल्म 'यादों की बारात' से उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना फिल्म करियर शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'होली' में काम किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बतौर आमिर हुसैन खान क्रेडिट दिया गया। यह उनका पूरा नाम है। इसके बाद साल 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से आमिर खान ने बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। उनकी ये पहली फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
 
विज्ञापन

3 of 6
संजय दत्त - फोटो : Instagram
संजय दत्त

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू करने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में एक्टर संजय दत्त का नाम भी शामिल है। जी हां, संजय दत्त ने भी बचपन से ही फिल्मों की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने साल 1972 में आई फिल्म 'रेशमा और शेरा' में काम किया था। इस फिल्म में संजय ने कव्वाली आर्टिस्ट की भूमिका निभाई थी और उस वक्त उनकी उम्र महज 13 साल थी। बता दें कि संजय दत्त ने साल 1981 में फिल्म 'रॉकी' से बतौर लीड एक्टर अपना फिल्मी करियर शुरू किया था।

4 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram
ऋतिक रोशन

मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म में काम किया है। ऋतिक रोशन ने साल 1980 में आई फिल्म 'आशा' में बाल कलाकार के रूप में काम किया था। उस वक्त ऋतिक की उम्र सिर्फ 6 साल की थी। इसके बाद साल 1986 में आई फिल्म 'भगवान दादा' में भी उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इस फिल्म में लीड रोल में सुपरस्टार रजनीकांत और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी थे। इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने रजनीकांत के गोद लिए बेटे का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने साल 2000 में 'फिल्म कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर एंट्री की थी।
विज्ञापन

5 of 6
कुणाल खेमू - फोटो : Instagram
कुणाल खेमू

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अगर सबसे ज्यादा किसी अभिनेता ने नाम कमाया है, तो वो हैं एक्टर कुणाल खेमू। अभिनेता ने कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। जिनमें आमिर खान स्टारर 'राजा हिंदुस्तानी' और 'हम हैं राही प्यार के' के अलावा 'जख्म', 'भाई' और 'दुश्मन' शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आफताब शिवदसानी - फोटो : Instagram
आफताब शिवदसानी

एक्टर आफताब शिवदसानी बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। आफताब बचपन से ही लाइट, कैमरा, एक्शन सुनते-सुनते बड़े हुए। आफताब ने इंडस्ट्री में अपने अभिनय करियर की शुरुआत सिर्फ 14 महीने की उम्र में ही कर ली थी। उन्हें उस समय एक बेबी फूड ब्रांड ने अपने विज्ञापन के लिए चुना था। इसके बाद उन्होंने साल 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इसके अलावा उन्होंने 'चालबाज' और 'इंसानियत' जैसी फिल्मों में भी काम किया। आफताब ने साल 1999 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त' से बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें