बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के साथ साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। लेकिन कई बार कुछ अलग करने की कोशिश में ट्रोल भी हो जाती हैं। दरअसल, हाल में उन्होंने जब एक ड्रेस पहनी तो उन पर जमकर मीम्स और जोक बनने लगे। इन जोक्स और मीम्स खुद प्रियंका ने भी साझा किया है। प्रियंका ने ट्विटर और इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये मीम्स शेयर किए हैं।
इस मीम में प्रियंका को ब्लोहॉर्न के रूप में देखा जा सकता है। वहीं कुछ और मीम्स में वे नए पोकेमॉन जिसे प्रियंकामॉन नाम दिया गया है, तो किसी में वे क्रिकेट बॉल की शेप में दिखाई दे रही हैं, जिसे विराट कोहली कैच कर रहे हैं। एक मीम में तो उन्हें पफर फिश की नई वैरायटी के तौर पर भी दिखाया गया है। एक मीम में प्रियंका को हॉट एयर बलून की तरह दिखाया गया है।