फिल्म राज का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
राज
राज 2002 में आई थी। शायद हिंदी सिनेमा में अब तक ऐसी डरावनी फिल्म नहीं बनी। फिल्म राज हॉलीवुड फिल्म 'What Lies Beneath' से प्रेरित थी। फिल्म में डीनो मोरिया और बिपाशा बसु कपल थे। मालिनी शर्मा फिल्म में भूत बनीं थीं और भूत बनने के बाद जितना डराती थीं ये तो जिसने फिल्म देखी होगी वो जरूर बता सकता है। सड़ चुका हड्डियों वाला मुंह जब लोगों को दिखता है तो अचानक चीख निकल पड़ती है। इस फिल्म के कई सीक्वल बने लेकिन इतना कोई नहीं डरा पाया।