फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई इब्राहिम के साथ सारा अली खान की तस्वीर वायरल, फोटो कैप्शन की भी हो रही है चर्चा

Sun, 26 Apr 2020 12:57 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। ऐसे में हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में सारा और इब्राहिम (Ibrahim Ali Khan) वर्कआउट करने के बाद आराम करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ही साथ इसका कैप्शन भी चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन

2 of 6
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में जहां सारा अली खान का फिटनेस अवतार देखने को मिल रहा है तो वहीं इब्राहिम भी शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं।  फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "नॉक-नॉक, कौन है? हम नहीं हैं, क्योंकि हम वर्कआउट कर रहे हैं, फफी सिंह के साथ।'

विज्ञापन

3 of 6
Sara Ali Khan and Ibrahim - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने नॉक-नॉक जोक्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसे ही एक जोक में सारा अली खान कहती हैं- नॉक नॉक (knock knock)। इस पर इब्राहिम कहते हैं- हू (Who),जवाब में सारा कहती हैं- टैंक (Tank)। सारा की बात सुनकर इब्राहिम कहते हैं- टैंक हू (Tank Who) तो हंसते हुए सारा कहती हैं- यॉर वेलकम। यानी इस जोक में सारा ने टैंक हू को थैंक्यू बना दिया और उसका जवाब वेलकम में दिया।

4 of 6
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान के ऐसे कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं और सोशल मीडिया यूजर्स इन वीडियोज को पसंद भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स और अभिनेत्री के फैंस इन वीडियोज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। न सिर्फ सारा बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स इब्राहिम को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Sara and Ibrahim Ali Khan - फोटो : file photo
बता दें कि सोशल मीडिया पर सिर्फ सारा अली खान ही नहीं बल्कि इब्राहिम की भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। अक्सर इब्राहिम के भी वीडियोज सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। कभी क्रिकेट खलते इब्राहिम नजर आते हैं तो कभी बहन सारा के साथ मस्ती करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sara ali khan - फोटो : instagram
वैसे बात सारा अली खान करियर की करें तो फिल्म केदारनाथ के साथ सारा अली खान ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। इसके बाद सारा ने रणवीर सिंह के साथ सिंबा में अपना जलवा बिखेरा। इसके साथ ही सारा आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म लव आजकल में नजर आईं थीं।वहीं जल्दी ही सारा वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन में नजर आएंगी।

पढ़ें: इंटरनेट सर्च में सनी लियोनी को भी पीछे छोड़ा इस गायिका ने, रामायण भी सर्च में रही अव्वल नंबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें