फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी बॉलीवुड में मशहूर थीं ये 10 अभिनेत्रियां, पर्दे से हुईं गायब तो दर्शकों ने भुला दिया

Fri, 06 Nov 2020 09:51 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
महिमा चौधरी, आयशा टाकिया, सेलिना जेटली - फोटो : Instagram
आपने रातों रात स्टार बनने की कहानी कई बार सुनी होगी। आज सोशल मीडिया के युग में आपको ये अक्सर देखने को भी मिल ही जाता है। लेकिन हमारे सामने ऐसे लोगों की जिंदगी के उदाहरण हैं जिन्हें सफलता भी जल्द मिली और वो उतनी तेजी से गुमनाम भी हो गए। बॉलीवुड में भी ऐसी तमाम कहानियां हैं। आज आपको ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने एक समय पर तहलका मचा दिया था लेकिन कुछ ही समय में वो पर्दे से गायब हो गईं। और फिर धीरे-धीरे लोगों ने उन्हें भुला दिया।
विज्ञापन

2 of 11
रिमी सेन
रिमी सेन
2000 के दशक में लोकप्रिय चेहरा बनने वाली अभिनेत्री रिमी सेन ने कॉमेडी फिल्म "हंगामा" (2003) से शुरुआत की थी। बाद में उन्हें "धूम" (2004) और "गरम मसाला" (2005) सहित काफी सफल फिल्मों में देखा गया। उन्होंने सलमान खान के साथ भी फिल्म 'क्योंकि' में भी काम किया लेकिन वह अपनी पहचान बनाने में विफल रहीं। 
विज्ञापन

3 of 11
कोएना मित्रा - फोटो : फाइल
कोएना मित्रा
मॉडलिंग से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कोएना मित्रा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म रोड से की थी। उन्होंने इस फिल्म में एक आइटम सॉन्ग किया था। इसके बाद वह ढोल, मुसाफिर, एक खिलाड़ी एक हसीना, अपना सपना मनी मनी जैसी फिल्मों में नजर आईं। बीते साल उन्हें बिग बॉस के 13वें सीजन में भी देखा गया। हालांकि कोएना को बॉलीवुड में कोई पहचान नहीं मिल सकी।

4 of 11
किम शर्मा - फोटो : फाइल
किम शर्मा
किम शर्मा ने आदित्य चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें में एक चुलबुली लड़की की भूमिका निभाई थी। अपनी पहली ही फिल्म से वो दर्शकों की नजरों में आ गई थीं। लेकिन इस फिल्म के अलावा वो कहीं और अपना कमाल नहीं दिखा सकीं। साल 2010 में वो एक तेलूगू फिल्म में नजर आईं। तब से वह फिल्मों से दूर हैं।
विज्ञापन

5 of 11
प्रीति झंगियानी - फोटो : फाइल
प्रीति झंगियानी
इसे आप किस्मत ही कहिए कि प्रीति झंगियानी ने भी अपने करियर की शुरुआत के लिए मोहब्बतें को ही चुना लेकिन किम शर्मा की तरह उनका करियर भी फ्लॉप रहा। उन्होंने कई क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में भी काम किया लेकिन इससे कोई खास पहचान नहीं मिल सकी। प्रीति आखिरी बार साल 2017 में एक राजस्थानी फिल्म में नजर आई थीं।
विज्ञापन

6 of 11
तनुश्री दत्ता - फोटो : file photo
तनुश्री दत्ता
तनुश्री ने फिल्म आशिक बनाया आपने में इमरान हाशमी के साथ काम किया था। अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने बोल्ड सीन देकर सनसनी मचा दी थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन ये उनके करियर के लिए काफी काफी नहीं था। बीते साल वह मीटू अभियान को लेकर चर्चा में आई थीं।
विज्ञापन

7 of 11
अमृता अरोड़ा - फोटो : फाइल
अमृता अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने फरदीन खान के साथ फिल्म कितने दूर कितने पास से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह आवारा पागल दीवाना, जमीन, रक्त, स्पीड, हैलो जैसी फिल्मों में नजर आईं। आखिरी बार उन्हें फिल्म कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां में देखा गया था। ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी।

8 of 11
सेलिना जेटली - फोटो : Instagram
सेलिना जेटली
सेलिना जेटली ने फिरोज खान की फिल्म जानशीन से अपनी शुरुआत की थी।  बाद में वह शाकालाका बूम बूम, अपना सपना मनी मनी जैसी कई मल्टी-स्टारर फिल्मों का हिस्सा रहीं। मिस इंडिया की यह पूर्व प्रतियोगी बॉलीवुड में प्रभाव छोड़ने में असफल रही। उन्होंने दुबई स्थित होटल व्यवसायी पीटर हाग से शादी करने के बाद इंडस्ट्री छोड़ दी।

9 of 11
आयशा टाकिया - फोटो : फाइल
आयशा टाकिया
आयशा टाकिया ने बचपन से ही फिल्मों और एलबम में काम करना शुरू कर दिया था। टार्जन द वंडर कार में वह पहली बार मुख्य भूमिका में नजर आईं। इसके बाद सोचा न था में उनके काम को सराहा गया। सलमान खान के साथ उन्होंने फिल्म वॉन्टेड में काम किया। लेकिन आयशा को खास पहचान नहीं मिल पाई। 

10 of 11
एशा देओल - फोटो : instagram/imeshadeol
एशा देओल
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी एशा देओल ने काफी उम्मीदों के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। 2002 में उन्हें फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया। इस फिल्म के अलावा वह किसी अन्य फिल्म में हुनर नहीं दिखा सकीं और आखिरकार उन्होंने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया।
विज्ञापन

11 of 11
महिमा चौधरी - फोटो : instagram: mahima_chaudhary_fan_club
महिमा चौधरी
फिल्म परदेस में जब महिमा चौधरी नजर आईं तो कई लोगों ने कहा कि उनका करियर बॉलीवुड में काफी लंबा होगा। लेकिन ये बात सच नहीं हो सकी। सलमान खान और शाहरुख खान जैसे स्टार्स के साथ काम करने के बाद भी महिमा चौधरी को बॉलीवुड में कोई खास पहचान नहीं मिल सकी।

WEEK 43: लगातार पांचवे हफ्ते भी 'कुंडली भाग्य' ने मारी बाजी, देखें टॉप पांच सीरियल्स की पूरी लिस्ट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें