विजू माने
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विजू माने
पटकथा लेखक, निर्देशक, गीतकार, निर्माता और अभिनेता के रूप में विजु माने मराठी इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने 'शिकारी', 'बायोस्कोप', 'पांडु', 'मंकी बात' जैसी कई मराठी फिल्मों का निर्देशन किया। निर्देशन और लेखन के अलावा विजू माने 'रेगे' और 'प्रभो शिवाजी राजा' जैसी कई फिल्मों में अभिनय भी कर चुके हैं। विजु माने ने साल 2013 में हिंदी फिल्म 'डॉटर' का निर्देशन किया, जिसमें अयूब खान, पद्मिनी कोल्हापुरे और विक्रम गोखले की मुख्य भूमिकाएं थी।