फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 फिल्में: सच्ची घटनाओं पर बनी हैं ये जबरदस्त फिल्में, आखिरी वाली नहीं देखी तो तुरंत देखिए

Thu, 06 May 2021 12:14 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड फिल्में
हिंदी सिनेमा में शुरू से लेकर आज तक काफी बदलाव आ चुके हैं। बॉलीवुड में हर तरह की फिल्में हमने देख ली हैं। फिर चाहे वो क्राइम बेस्ड फिल्म हो या फिर रोमांटिक ड्रामा। सिर्फ यही नहीं सिनेमा की दुनिया में एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस और कॉमेडी फिल्मों का भी दर्शकों ने काफी लुत्फ उठाया है। इसके साथ ही भारतीय सिनेमा में एक खास बात और भी है और वो है यहां पर ऐतिहासिक और सच्ची घटनाओं पर बनीं फिल्में। आज हम ऐसे ही कुछ फिल्मों की बात करने जा रहे हैं, जो असल घटनाओं पर आधारित है और उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। अगर आपने अब तक ये फिल्में नहीं देखी हैं, तो अब देख डालिए। 
 
विज्ञापन

2 of 11
बैंडिट क्वीन का एक सीन
बैंडिट क्वीन (1994)

जब बात सच्ची घटनाओं पर बनी फिल्मों की हो रही होगी तो सबसे पहला नाम फिल्म 'बैंडिट क्वीन' का आयेगा। फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था और ये फिल्म फूलन देवी के जीवन पर आधारित थी। वो फूलन देवी जो सामाजिक उत्पीड़न से दुखी होकर डकैत बन जाती है।
विज्ञापन

3 of 11
शूटआउट एट लोखंडवाला
शूटआउट एट लोखंडवाला (2007)

मुंबई में वैसे तो कई घटनाएं हुई हैं लेकिन उनमें से एक साल 1991 में मुंबई पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच हुए लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स शूटआउट की घटना भी है। इसी सच्ची घटना को दिखाती इस फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया थे। तो वहीं फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और विवेक ओबेराय मुख्य भूमिकाओं में थे।

4 of 11
ब्लैक फ्राइडे
ब्लैक फ्राइडे (2007)

मुंबई में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स शूटआउट के दो साल बाद 1993 में बम धमाके किए गये। फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था लेकिन यह फिल्म विवादों में रहने के चलते तीन साल बाद रिलीज हुई थी। बता दें कि, फिल्म एस. हुसैन जैदी की किताब पर आधारित थी। फिल्म में मुंबई में हुए बम धमाकों को विस्तार से दिखाया गया था।
विज्ञापन

5 of 11
नो वन किल्ड जेसिका
नो वन किल्ड जेसिका (2011)

जेसिका लाल हत्याकांड की आवाज देशभर में गूंजी थी। यह घटना साल 1999 की है। इस घटना पर आधारित फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' में रानी मुखर्जी और विद्या बालन मुख्य किरदार में थे। राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन

6 of 11
स्पेशल 26
स्पेशल 26 (2013)

डायरेक्टर नीरज पांडे शानदार फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। अक्सर वो फोर्स को लेकर फिल्में बनाते हैं। ऐसे में उन्होंने साल 1997 में मुंबई में हुई ओपेरा हाउस लूट को लेकर भी फिल्म बनाई। फिल्म का नाम है 'स्पेशल 26'। इस फिल्म में कुछ लोग एक प्लान के तहत सीबीआई अधिकारी बनकर ज्वेलरी शोरूम पर रेड डालते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, एक्टर अनुपम खेर और मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

7 of 11
द अटैक ऑफ 26/11
द अटैक ऑफ 26/11 (2013)

साल 2008 में मुंबई बम धमाकों से पूरा देश दहल उठा था। जिसमें सैकड़ों मासूम लोगों की जान गई थी। इस हमले पर आधारित फिल्म 'द अटैक ऑफ 26/11' में मुंबई के संयुक्त कमिश्नर राकेश मारिया के किरदार में नाना पाटेकर नजर आए थे। उनकी नजर से ही मुंबई हमले को दिखाया गया था। 

8 of 11
तलवार
तलवार (2015)

यूपी के नोएडा में हाइप्रोफाइल केस आरुषि हत्याकांड की गुत्थी ने लोगों को कई सालों तक उलझाए रखा। ऐसे में बॉलीवुड ने बहुचर्चित आरुषि हत्याकांड पर फिल्म बनाकर लोगों को सच्चाई से रूबरू करवाया। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में इरफान खान, नीरज काबी और कोंकना सेन शर्मा ने अहम रोल निभाया है। इस फिल्म में इरफान खान के किरदार को लोगों ने खूब सराहा था।

9 of 11
एयरलिफ्ट
एयरलिफ्ट (2016)

आर. के. मेनन द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'एयरलिफ्ट' इराक-कुवैत युद्ध के समय कुवैत में फंसे भारतीयों की कहानी पर आधारित है> जो घर वापसी के लिए दिन-रात बेचैन हो रहे थे। फिल्म में अक्षय कुमार, निमरत कौर और पूरब कोहली ने अभिनय किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।

10 of 11
गली बॉय
गली बॉय (2019)

अप्रैल 2015 में रैपर डिवाइन का गाना आया था 'मेरी गली में।' जिसे सोनी म्यूजिक इंडिया ने रिलीज किया था। इस रैप सॉन्ग में उनका साथ दिया था नावेद शेख ने, जिन्हें आज सब नेजी के नाम से जानते हैं। इस रैप सॉन्ग और दोनों रैपर के ऊपर बनी फिल्म 'गली बॉय' साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था और इसमें रणवीर सिंह, सिद्धांत चतुर्वेदी और आलिया भट्ट लीड रोल में थे।
विज्ञापन

11 of 11
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019)

आखिरी में बात करेंगे फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के बारे में। 18 सितंबर 2016 को जम्मू कश्मीर में एलओसी से सटे उरी में आतंकवादियों ने भारतीय सेना के कैंप पर हमला किया था। जिसमें 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इसकी जवाबी कार्रवाई में भारतीय कमांडो ने खुफिया तरीके से पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस सच्ची घटना पर आधारित फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' साल 2019 में आई थी। फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम और परेश रावल लीड रोल में थे। तो वहीं फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें