फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनय से व्यवसाय तक: इन सितारों ने एक्टिंग के अलावा चुना वैकल्पिक करियर, बिजनेस में भी कमा रहे नाम

Thu, 06 May 2021 12:08 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सेलेब्स - फोटो : Social media
कहते हैं फिल्मी दुनिया काफी अप्रत्याशित और अतरंगी है। यहां किसी का सितारा रातों-रात चमक जाता है तो किसी का कब गर्दिशों में घिर जाता है कुछ कहा नहीं जा सकता। इसलिए सेलेब्स अब फिल्मों के इतर बैकअप प्लान रखने लगे हैं। बॉलीवुड में इसके कई उदाहरण हैं। अब अक्षय को ही देख लीजिए, महेश भट्ट की फिल्म 'आज' में एक छोटे से रोल से करियर की शुरुआत करने वाले खिलाड़ी कुमार आज बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं तो वहीं, उनकी पत्नी ट्विंकल सुपरस्टार की बेटी होकर फिल्मों से बाहर अपना बिजनेस संभाल रही हैं। आज हम ऐसे ही कुछ स्टार की बात करेंगे जिन्होंने शुरुआत तो एक्टिंग से की, लेकिन सफल न होने पर या शौकिया दूसरा करियर चुन लिया।
विज्ञापन

2 of 9
झील मेहता - फोटो : Social media
झील मेहता
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में सोनू का किरदार सबसे पहले झील मेहता ने निभाया था। दर्शकों को शो की शुरुआत के साथ ही उनसे खासा लगाव है। इसलिए लोग आज भी उनके बारे में जानना चाहते हैं। 2012 में पढ़ाई के लिए उन्होंने कॉमेडी शो छोड़ दिया था। वह अब एक मेकअप और हेयर स्टाइलिंग व्यवसाय चलाती हैं।
विज्ञापन

3 of 9
झनक शुक्ला - फोटो : instagram- @jhanakshukla
झनक शुक्ला
फिल्मी दुनिया में कई ऐसे स्टार्स हुए, जो एक-दो हिट सीरियल देकर गुमनाम हो गए। झनक ने 90 के दशक में हिट टीवी शो 'करिश्मा का करिश्मा' में काम किया था। लंबे समय तक चलने वाले इस शो में झनक के काम को बहुत पसंद किया गया। अभी वो साबुन का व्यवसाय कर रही हैं।

4 of 9
ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social media
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल ने बॉलीवुड में आमिर, अक्षय और शाहरुख जैसे सितारों के साथ काम किया। लेकिन वो बॉलीवुड में हिट नहीं हो पाईं। बाद में अक्षय से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। आज वो फिल्मों को प्रोड्यूस कर रही हैं। साथ ही अच्छी लेखिका के तौर पर अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 9
साहिल खान - फोटो : Social Media
साहिल खान
साहिल ने बॉलीवुड की कुछ ही फिल्मों में काम किया है। दमदार छवि होने के बावजूद वह फिल्मों में ज्यादा नहीं चल सके। 2001 में 'स्टाइल' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। अब वो लोगों को फिट करते हैं यानी जिम चलाते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
आशका गोराडिया - फोटो : Insatagram- @aashkagoradia
आशका गोराडिया
टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री आशका गोराडिया अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। आशका ने हाल ही में इस इंडस्ट्री से ब्रेक लेने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा थी कि वो अब बिजनेस पर ध्यान देंगी।
विज्ञापन

7 of 9
प्रीति जिंटा - फोटो : Social media
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा एक समय की बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े कलाकार के साथ काम किया। प्रीति अब अभिनय की दुनिया से दूरी बना चुकी हैं। वो अब आईपीएल में व्यस्त रहती हैं। पंजाब किंग्स इलेवन की वो सह मालिक हैं। हालांकि, कभी-कभार उन्हें किसी फिल्म में देखा जाता है।

8 of 9
डिनो मोरिया - फोटो : social media
डिनो मोरिया
फिल्म 'राज' से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले डिनो मोरिया तो आपको याद ही होंगे। डिनो अब भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हो गए हों लेकिन एक समय ऐसा था जब लड़कियां उनकी दीवानी थीं। फिल्म 'राज' की शूटिंग के दौरान ही डिनो की मुलाकात बिपाशा बसु से हुई थी। इसके बाद से दोनों के अफेयर के चर्चे खूब हुए थे। डिनो अब रेस्टॉरेंट चलाते हैं।
विज्ञापन

9 of 9
अदिति मलिक - फोटो : Social media
अदिति मलिक
एक समय अदिति टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री थीं। वह टीवी के मशहूर अभिनेता मोहित मलिक की पत्नी हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। बता दें कि हाल में ही अदिति मां बनी हैं। वो अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट चलाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें