फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 साल में कितना बदल गईं 80 के दशक की ये अभिनेत्री, कुछ तस्वीरों में तो पहचानना भी मुश्किल

Tue, 10 Dec 2019 04:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rati Agnihotri - फोटो : file photo
हिंदी और तमिल फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री रति अग्निहोत्री का 10 दिसंबर को 59वां जन्मदिन है। रति का जन्म मुंबई की एक पंजाबी फैमिली में हुआ था। रति ने 10 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। उन्हें बचपन से अभिनय का शौक था। रति ने अपने करियर की शुरुआत 1979 में थी।  रति को सिनेमाजगत में 40 साल हो चुके हैं। इतने लंबे अरसे में उनके लुक में भी बहुत बदलाव आ गया है। आगे की स्लाइड्स में देखिए रति का बदलता लुक और कुछ रोचक तथ्य।
विज्ञापन

2 of 6
rati agnihotri - फोटो : file photo
रति 16 साल की हुईं तो उनके पिता परिवार के साथ चेन्नई में शिफ्ट हो गए। यहां स्कूल में पढ़ाई के दौरान वो अभिनय भी करती थीं। उसी समय तमिल के मशहूर निर्देशक भारती राजा अपनी नई फिल्म के लिए एक हीरोइन की तलाश में थे। एक बार भारती राजा ने रति को स्कूल प्ले में अभिनय करते हुए देखा। वो तुरंत रति के पिता से मिले और उन्होंने वादा किया कि ये फिल्म एक महीने के अंदर बना देंगे। इस पर रति के पिता ने उन्हें फिल्म में काम करने अनुमति दे दी। 
विज्ञापन

3 of 6
rati agnihotri - फोटो : file photo
इसके बाद 16 साल की उम्र में रति ने अपनी पहली फिल्म 'पुदिया वरपुकल' में काम किया। 1979 में आई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ये फिल्म करने के बाद रति रातों-रात स्टार बन गई थीं। इसके बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। उन्होंने तीन साल के अंदर करीब 32 कन्नड़ और तेलुगु फिल्में कर लीं। तमिल के बड़े स्टार्स जैसे रजनीकांत, कमल हासन, शोभन बाबू, चिरंजीवी और नागेश्वर राव के साथ काम किया। 

4 of 6
Kamal Haasan and Rati Agnihotri - फोटो : file photo
रति ने 1981 में बॉलीवुड फिल्म 'एक दूजे के लिए' में कमल हासन के साथ काम किया। ये फिल्म भी सुपरहिट रही। इसके बाद रति ने 43 हिंदी फिल्मों में काम कर अपना मुकाम हासिल लिया।  9 फरवरी 1985 को उन्होंने आर्किटेक्ट अनिल वीरवानी से शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। कुछ वक्त बाद रति और अनिल का एक बेटा तनुज हुआ। इसके बाद वो पूरी तरह से अपने परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त हो गईं। रति इतनी खूबसूरत थीं कि उन्हें शादी के बाद भी कई फिल्मों के ऑफर आए लेकिन अपने परिवार के लिए उन्होंने फिल्में नहीं कीं।
विज्ञापन

5 of 6
rati agnihotri - फोटो : file photo
शादी के 30 साल बाद तक रति लाइमलाइट से दूर रहीं। एक दिन अचानक वो पुलिस स्टेशन में बैठी मिलीं। हर कोई उन्हें पुलिस स्टेशन में देखकर चौंक गया। वहां उन्होंने अपने पति अनिल वीरवानी पर प्रताड़ित करने, पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। साल 2015 में रति ने अपने पति से तलाक ले लिया और अब वो अपने बेटे के साथ रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rati Agnihotri - फोटो : file photo
16 साल तक फिल्मों से दूर रहने वाली रति ने साल 2001 में फिल्मों में वापसी की। उन्होंने फिल्म 'कुछ खट्टी कुछ मीठी' में काजोल की ग्लैमरस मां का रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'यादें' और 'देव' में काम किया। साथ ही 20 साल बाद साउथ इंडियन फिल्मों में भी एंट्री मारी। रति आखिरी बार तेलुगू फिल्म डिक्टेटर में नजर आई थीं। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। समय के साथ रति के लुक में परिवर्तन आ गया है।

कपिल शर्मा ही नहीं ये सितारे भी इस साल बने पेरेंट्स, इन चार के घर आईं बेटियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें